Archive

Posts Tagged ‘अन्ना हजारे’

ANNA HAZARE LIVE from MUMBAI

December 27, 2011 3 comments

Courtesy- IBN & StarManjha

  • अन्ना और साथियों का अनशन टूटा…
  • मनीष सिसोदिया ने बताया कि अन्ना आज बुधवार शाम को अपना अनशन समाप्त करेंगे.
  • केजरीवाल ने साफ़ किया उनका विरोध कांग्रेस के खिलाफ़ इसलिए हैं क्योंकि हमने कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी। कांग्रेस अगर चाहे तो सख्त लोकपाल बिल पास करा सकती थी। जब कांग्रेस न्यूक्लियर बिल पास करा सकती है तो सख्त लोकपाल बिल क्यों नहीं? अगर बीजेपी सत्ता में होती तो अन्ना और हम सब उनका भी विरोध करते।
  • अन्ना का अनशन खत्म होगा। जेल भरो आंदोलन भी टला। अब अन्ना पत्रकारों से बात कर रहे हैं।
  • 04.00 PM अनशन के दिन अन्ना हजारे ने कहा है कि अब ये अनशन आज ही खत्म होगा। अन्ना ने कहा कि वे पांच राज्यों में लोकपाल का विरोध करने वाली पार्टियों के के खिलाफ प्रचार करेंगे। अन्ना ने कहा कि वे अब मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपने अभियान पर ज़ोर देंगे.  हज़ारे ने युवाओं से अपील की है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ़ अभियान में उनका साथ दे.
  • 03.00 PM कल की तुलना में आज मुंबई के इस मैदान में 10 हज़ार से ज़्यादा लोग मौजूद हैं। टीम अन्ना के उत्साह में कुछ बढ़ोतरी हुई है। बक़ौल कुमार विश्वास ‘अन्ना के आंदोलन में भीड़ नहीं बल्कि जागरुक जनता आती हैं ‘
  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा से पारित लोकपाल बिल से भ्रष्‍टाचारियों को संरक्षण मिलेगा. केजरीवाल ने मुंबई में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह संसद का नहीं, बल्कि महज सत्ताधारी पार्टी का लोकपाल बिल है. केजरीवाल ने कहा- इस लोकपाल बिल के प्रावधानों से मुताबिक बड़े लोग चोरी करके बच जाएंगे जबकि आम लोगों को ज्‍यादा तकलीफ होगी. उन्‍होंने कहा कि अगर राजा चोरी करता है तो पहले उससे यह पूछा जाएगा कि उसपर एफआईआर दर्ज क्‍यों न किया जाए. दूसरी ओर एक आम आदमी के गुनाह पर उससे कुछ पूछे बिना पहले मामला दर्ज किया जाता है. केजरीवाल ने कहा कि सरकार सीबीआई को अपने शिकंजे से बाहर आने नहीं देना चाहती है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि सरकार सीबीआई का दुरुपयोग करती है. उन्‍होंने संजीदा स्‍वर में कहा कि इस देश में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का कत्‍ल कर दिया जाता है.
  • 02.00 PM डॉक्टरों ने बताया कि अन्ना का ब्लड प्रेशर 130/90 है। और उन्हें 100 डिग्री बुखार है। अन्‍ना की तबीयत में आज थोड़ा सुधार दिख रहा है। वजन डेढ़ किलो कम हो गया है।
  • 01.40 PM अमिताभ बच्चन ने रिट्वीट किया है.. Mr Hazare’s e.g. tells you why politics is not so easy in India. Building parties, gathering support election after election no child’s play. कम लोगों के आने से गुस्साए एक अन्ना समर्थक ने ट्वीट किया, मुंबईवालों मैं तुम्हारें लिए चूड़ियां भेजना चाहता हूं, बताओं तुम किस रंग की चूड़ियां पहनना पसंद करोगे।
  • 11.00 AM दिग्विजय सिंह  ने ट्वीट कर आंदोलन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा है- ‘हैदराबाद में 150, कोलकाता में 80, मुंबई में 3000, बेंगलुरू में 150, अहमदाबाद में 50 और दिल्‍ली के रामलीला मैदान में केवल 1000। जेल भरो आंदोलन के लिए रजिस्‍टर कराने वाले डेढ़ लाख लोग कहां गए? मीडिया दावा किया करती थी कि अन्‍ना को 120 करोड़ लोगों का समर्थन है। ये लोग अब कहां हैं?

[अनशन का पहला दिन खत्म... दूसरा दिन 29 दिसम्बर बुधवार शुरू ]

  • 11.45 PM लोकपाल को संवैधानिक दर्ज़ा दिलाने वाला प्रस्ताव खारिज हुआ। सदन का बहुमत नहीं जुटा सका। राहुल गांधी ने इसे संवैधानिक दर्ज़ा दिए जाने की वक़ालत की थी। हालांकि लोकपाल बिल पास हो चुका है।
  • लोकपाल विधेयक लोकसभा में पारित:
    11.00 PM संसद में लोकपाल पर दिनभर चली बहस के बाद संशोधनों के साथ आखिरकार दो-तिहाई बहुमत के साथ लोकपाल विधेयक लोकसभा में पारित हो गया है. समर्थन में 321 मत और विपक्ष में 71 मत पड़े। कुल 394 सदस्य मौजूद थे।
  • 11.00 PM लेफ़्ट ने सदन से वाक आउट किया। इस वक़्त सदन में लेफ़्ट के अलावा बीजू जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल, अन्ना द्रमुक, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सांसद भी बाहर जा चुके हैं।
  • 10.55 PM खबर है कि अन्ना की मेडिकल रिपोर्ट जे जे हॉस्पिटल की ओर से सरकार को दी जाएगी। इसके बाद ही सरकार उन्हें अस्पताल ले जाने पर कोई फ़ैसला कर सकती है।
  • संशोधन प्रस्तावों के बाद सदन में लोकपाल बिल और व्हिसिलब्लोअर बिल पर एक साथ वोटिंग होनी हैं.
  • 10.50 सरकार की ओर से पेश सभी संशोधन प्रस्ताव पास हो गए हैं।
  • 10.42 अन्ना की तबियत खराब है। खबर है कि ब्लड रिपोर्ट का इंतज़ार है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक़ अगर अन्ना की तबियत ज़्यादा खराब होती है तो उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल किया जा सकता है।
  • 10.30 PM लोकपाल के दायरे में कारपोरेट और मीडिया पर नियंत्रण के लिए लाया गया वसुदेव आचार्य का संशोधन प्रस्ताव 69 के मुक़ाबले 247 मतों से खारिज हुआ। लेफ्ट के सुझाए संशोधनों पर बीजेपी ने वोटिंग नहीं की।
  • विपक्ष के लाए संशोधनों पर मतदान जारी है। सीपीएम, बीजेडी और बीजेपी का संशोधन प्रस्ताव खारिज हुआ। अभी और भी संशोधन प्रस्ताव लाए जाने हैं। स्पीकर मीरा कुमार हरेक संशोधन प्रस्ताव पढ़कर ध्वनिमत के आधार पर फैसला कर रही है।
  • 10.00 PM मतदान शुरू हो चुका है लोकसभा में.. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने सदन से वाकआउट किया। दोनों के 43 कुल सांसद हैं।
  • 09.57 PM अन्ना की तबियत बिगड़ी हुई है। अभी अभी एम्बुलेंस पहुंची है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अन्ना से अनशन खत्म करने की अपील की है।
  • लोकसभा में पार्टियों की स्थिति- कांग्रेस के पास अपने 207 सांसद हैं, तृणमूल कांग्रेस के 19, डीएमके के 18, एनसीपी के 9, नेशनल कॉन्फ्रेंस के 3, आरएलडी के 5 और 9 छोटी पार्टियों के 11 सांसद यूपीए में शामिल हैं. ये आंकड़ा होता है कुल 272 सांसदों का. 272 में 4 निर्दलीय सांसदों के समर्थन को भी जोड़ दीजिए तो आंकड़ा होता है 276. सरकार को तीन पार्टियां बाहर से समर्थन दे रही हैं. 22 सांसदों वाली मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी, 21 सांसदों वाली मायावती की पार्टी बीएसपी, 4 सांसदों वाली लालू की आरजेडी और 3 सांसदों की एच डी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस.
  • बाहरी समर्थन देने वाली पार्टियों के 50 सांसदों के समर्थन से ये आंकड़ा होता है कुल मिलाकर यूपीए के पास होता है 326 सांसदों का समर्थन. बाहरी समर्थन- 50, समाजवादी पार्टी-22, बीएसपी 21, आरजेडी-4, जेडीएस-3.
  • लोकसभा में तो सरकार बिल पारित करा सकती है लेकिन राज्यसभा और राज्यों से बिल पर मुहर लगाने के लिए बहुत जरूरी है कि बीजेपी सरकार का साथ दे. बीजेपी के रुख से लगता नहीं है कि वो जस का तस लोकपाल बिल पास करने में सरकार की कोई मदद करने वाली है.
  • 09.15 PM लोकसभा में वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी बोल रहे हैं। आज लोकसभा में व्हिसिलब्लोअर बिल और लोकपाल बिल पर वोटिंग भी होनी है।
  • 09.10 PM अन्ना की तबियत खराब है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें 102 डिग्री बुखार है। ब्लड प्रेशर 170/96 है और पल्स रेट 98… केजरीवाल समेत वहां मौजूद लोगों ने उनसे अनशन तोड़ने की अपील की है। लेकिन अन्ना डटे हुए हैं।
  • 09.00 PM वोटिंग के दौरान मौजूद रहने के लिए राहुल गांधी लोकसभा पहुंच चुके हैं।
  • इस वक़्त की बड़ी ख़बर ये है कि स्वामी रामदेव ने अन्ना हज़ारे के न्यौते को स्वीकार कर लिया है। रामदेव गुरूवार यानी अनशन के आखरी दिन मुंबई पहुंचेंगे।
  • लोकसभा में असदुद्दीन ओवेसी और इंदरसिंह नामधारी ने संबोधित किया।
  • इस वक़्त कई चैनल और बुद्धिजीवी इस चर्चा में उलझे हैं कि दिल्ली की तरह मुंबई में अन्ना को ज़्यादा समर्थन नहीं मिला। मुंबई में मौजूद भीड़ दस हज़ार से कम ही थी। इधर दिल्ली में भूषण पिता-पुत्र के बैठने की वजह से भीड़ नाममात्र की मानी गई। भूषण के कश्मीर संबंधी विवाद के मद्देनज़र भीड़ कम आई ऐसा माना जा रहा है। हालांकि बुधवार को किरण बेदी दिल्ली पहुंचेंगी।  दोपहर में अन्ना ने रामदेव को न्यौता भेजा है। india tv के हवाले से खबर ये है कि इस वक्त रात नौ बजे अन्ना के सामने केवल पांच सौ लोग बैठे हैं। दिन में अधिकतम बारह हज़ार लोग थे। शायद कल भीड़ में बढ़ोतरी हो।
    कम भीड़ के पीछे मैं ये वजह देखता हूं-
    -पिछली बार अन्ना को गिरफ्तार किया गया था। लोगों को अचानक गुस्सा आया।
    -रामदेव पर लाठी चार्ज हुआ था। गुस्सा था।
    -अनशन अनिश्चितकालीन था। सवाल ज़िंदगी का था। कुछ निर्णायकात्मक करना था।
  • 08.00 PM NDA संसदीय दल की बैठक में फैसला हुआ कि उसके सांसद लोकपाल को संवैधानिक दर्ज़ा दिए जाने का विरोध करेंगे। विदित हो कि डेढ़ घंटे के भीतर इस बिल पर वोटिंग होनी है।
  • 07.30 PM शशि थरूर लोकसभा में बोले। उन्होंने कहा पार्टियों में असहमति के बावजूद लोकपाल क़ानून बनने दिया जाना चाहिए ताकि उस अनुभव से कुछ बेहतर किया जा सके.
  • 07 PM सदन में बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा बोल रहे हैं। आज सुबह से सदन में बहस जारी है लेकिन हम सबके प्यारे युवराज बाबा दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे आलतू-फालतू में उनका क्या काम?  शायद वे अपने ‘मिशन’ की तैयारी में व्यस्त हैं।
  • एक बार फिर लालू यादव की जोकरी देखने मिली।मेरे ख्याल से जोकर सम्मानित होता है। और लालू मुझे जोकर नहीं दिखते। कम से कम गंभीर विषयों पर उनकी हंसी ठिठोली से उनका व्यक्तित्व झलकता है। यादव ने कहा कि लोकपाल विधेयक को संशोधन के लिए दोबारा स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए. मौजूदा तंत्र को छेड़ना सही नहीं है, साथ ही सिर्फ ऐसा भर करने से अनशन का दबाव ख़त्म नहीं होगा.उन्होंने अन्ना की चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि राजू परेलुकर के हाथों लिखी इस चिट्ठी में लिखी बातों पर पढ़ते हुए अन्ना पर भरोसा कैसे किया जा सकता है। ये आंदोलन अंतरराष्ट्रीय साज़िश है। उन्होंने चुटकी ली कि हमें अन्ना के लिए आल इंडिया अन्ना हेल्थ कमेटी बनानी चाहिए। इस पर मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया थी कि लालू ने अन्ना की तबियत का मज़ाक उड़ाया है।
  • 06.00 PM राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव अब लोकसभा में बोल रहे हैं.
  • 05.18 PM संगीतकार विशाल डडलानी अपना गीत पेश कर रहे हैं…मुंबई में इस वक़्त 10 हज़ार लोग मौजूद हैं।
  • 05.00 PM प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लोकसभा में बोल रहे हैं। हम एक पारदर्शी और ईमानदार सरकार के पक्ष में रहे हैं। हमने जनता की खातिर कई बड़े क़ानून बनाए हैं। हमने मनरेगा और एनआरएचएम जैसे कानून बनाए। शिक्षा के अधिकार का कानून बनाया। सीबीआई को लोकपाल के नियंत्रण में लाया गया तो संसद के बाहर कार्यपालिका की शक्ति चली जाएगी जो अंसवैधानिक होगा। समूची नौकरशाही को भ्रष्ट बताना उनकी सेवाओं का अपमान है और अन्याय भी। सभी को एक डंडे से नहीं हांका जा सकता। बिना जवाबदेही के किसी संस्था या व्यक्ति को असीमित अधिकार नहीं दिए जा सकते। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार केवल लोकपाल लाने से दूर नहीं होगा। उन्होने अपील की कि राजनीति से परे होकर सभी दल इस बिल को अपना समर्थन दें।
  • 04.30 PM एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले लोकसभा में बोल रही हैं। उन्होंने बिल को समर्थन देते हुए सरकार पर अपना भरोसा जताया।
  • 04.45 PM प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लोकसभा में बोल रहे हैं।
  • NDTV के हवाले से ख़बर है कि लोकपाल बिल में संशोधनों पर चर्चा के लिए कुछ ही देर में कांग्रेस कोर कमेटी की मीटिंग होगी।
  • 04.00 प्रीतिश नंदी मंच ने जनसभा को संबोधित किया।
  • सरकार ने शीतकालीन सत्र के बढ़े हुए सत्र में ही लोकपाल बिल पास कराने के लिए कमर कस ली है। सरकार का कहना है कि वह आज ही लोकपाल बिल पर वोटिंग कराएगी चाहें इसके लिए कितनी भी देर तक संसद की कार्रवाई करनी पड़े। खबर यह भी आ रही है कि लोकसभा की कार्रवाई आज शाम 8 बजकर 15 मिनट तक चलेगी।
  • 03.58 PM उदय मोहिते सोलह दिन से अनशन पर हैं। वे अन्ना से मिलने मंच पर आए।
  • 3.40 PM अनुपम खेर मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा राजनीतिज्ञ जाति पाति और धर्म के नाम लोगों को बांट रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। अनुपम खेर ने धर्मवीर भारती की कविता पढ़ी।
  • अन्ना ने बाबा रामदेव को न्यौता दिया है। उन्होंने जनता को बताया कि एक दो दिन में रामदेव मुंबई आएंगे।
  • 0338 PM अन्ना का भाषण खत्म हुआ।  उधर संसद में शरद यादव भी अपना संबोधन समाप्त कर चुके हैं।
  • 03:00 PM अन्ना बोलने के लिए खड़े हुए। आज दिन में पहली बार अन्ना संबोधित कर रहे हैं। 25 साल से भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं। लोकपाल के मसले पर केंद्र ने हमसे विश्वासघात किया है। ये विश्वासघात केवल अन्ना टीम से नहीं बल्कि पूरे देश के साथ किया गया है। तीन दिनों से कुछ खाया नहीं है। अभी गाड़ी में तीन घंटे खड़े होकर आया हूं। अन्ना ने ज़मीन अधिग्रहण के तरीक़ों का विरोध किया। कहा कि देश की पार्लियामेंट से ऊपर विलेज पार्लियामेंट है। बिना गांव की मंजूरी के केंद्र या राज्य की सरकारें ज़मीन का अधिग्रहण नहीं कर सकती है। इसके लिए भी क़ानून बनना चाहिए। सरकार अब हुकुमशाही कर रही है ये लोकशाही नहीं है। राजनीति में अब गुनहगार आने लगे हैं। इसलिए जनलोकपाल के बाद हमें क़ानून बनाना है राइट टू रिजेक्ट। मैं इन चुनावों में पांचों राज्यों का दौरा करूंगा। ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है। भारत के कानून इंग्लैंड में नहीं बन रहे हैं। भारत के कानून भारत में बनेंगे। राइट टू इन्फर्मेशन कानून के चलते राजा, कलमाड़ी जेल गए।’
  • 2.30 PM डॉक्टरों की टीम ने किया अन्ना का दोपहर ढाई बजे चेकअप किया है। जनलोकपाल के ट्विटर खाते पर अन्ना के सेहत की जानकारी दी गई है। अन्ना का ब्लड प्रेशर 140/86, पल्स 84/मिनट है। इस हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अन्ना को बुखार नहीं है। Janlokpal tweets -Anna Hazare health Update from MMRDA: BP 140/86… pulse; 84/min.. No Fever
  • 1.30 PM केजरीवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘हम देखना चाहते हैं कि संसद सरकार से अपने अपमान का बदला कैसे लेती है। सरकार ने संसद का अपमान किया है। सरकार ने हमें धोखा दिया है। हमें दो-दो बार धोखा दिया गया है। जब हमारे देश के प्रधानमंत्री संसद का अपमान करेंगे तो देश में कैसा जनतंत्र होगा मैं आपसे पूछना चाहता हूं। सरकार का बिल बेहद कमजोर है। यह बिल भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण देने का काम करेगा। यह पूरा का पूरा कानून राजा और कलमाड़ी जैसे चोरों को बचाने के लिए बनाया गया है। प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए। यह आर-पार की लड़ाई है।’ केजरीवाल ने बताया, ‘हम सबने अन्ना जी से उपवास न रखने का निवेदन किया लेकिन वे नहीं माने। मैं, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास अनशन कर रहे हैं।’ इससे पहले किरण बेदी और मेधा पाटकर ने भी समर्थकों को संबोधित करते हुए वहां आने के लिए सबका शुक्रिया अदा किया।
  • 12: 20 खुले ट्रक में एमएमआरडीए पहुंचे  अन्ना
  • 11:10-विले पार्ले पहुंचा हजारे का काफिला।
  • अन्ना जुहू बीच से एमएमआरडीए मैदान खुले ट्रक में पहुंचे। रास्ते में उनके समर्थकों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। जुहू पहुंचने से पहले अन्ना का रास्‍ता रोका गया और उन्‍हें काले झंडे दिखाए गए।
  • 10:25- हजारे जुहू से अनशन स्थल मरदा मैदान के लिए रवाना।
  • 9.55 am: अन्ना हजारे ने जुहू बीच पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और दस मिनट तक वहीं बैठे रहे।
  • 9.48 am: बांद्रा के गेस्ट हाउस से जैसे ही अन्ना बाहर निकले उन्हें काले झंडे दिखाए गए।
  • 9.25 am: संतोष हेगड़े ने कहा। वे महसूस करते हैं कि अन्ना को उपवास पर नहीं बैठना चाहिए।
  • 8.02 am: अन्ना के सहयोगी के हवाले से खबर है कि अन्ना का स्वास्थ ठीक नहीं है. लेकिन वे उपवास पर बैठेंगे।

अन्ना हजारे के अनशन पर LIVE Update‎

August 17, 2011 2 comments

अन्ना के अनशन पर मेरी चिंता..

74 साल का बूढ़ा भूखा है.. सरकार भूखे को देखकर नहीं पसीजती है.. बुंदेलखंड से लेकर उड़ीसा तक दर्ज़नों भूख से दम तोड़ते हैं.. सरकार भूख नहीं बल्कि भीड़ से डरती है। विडम्बना है कि भीड़ किसी भूखे को देखने के लिए जुट रही है.. क्या हम Sadist लोग हैं जो अन्ना के अनशन पर जुट रहे हैं? अन्ना प्लीज़ अनशन तोड़ दीजिए और केवल धरना दीजिए। अन्ना आदरणीय है.. अन्ना का इतिहास और वर्तमान मुझे भारतीय होने पर गौरवान्वित करता है। किंतु अन्ना का अनशन मुझे शर्मिंदा कर रहा है। मेरे या लोगों को जगाने के लिए अन्ना का अनशन पर चले जाना दुखद ही है। मैं 24 घंटा भूखा नहीं रह पाता। ये वृद्ध 200 घंटे से भूखा है। फ़िल्म ‘गाइड’ का आखरी दृश्य याद आ रहा है जहां नायक अंतर्द्वंद में हैं.. दिल और दिमाग़ के बीच संवाद जारी है.. “सवाल यह नहीं है कि पानी बरसेगा या नहीं.. सवाल यह नहीं है कि मैं जीउंगा या मरुंगा.. सवाल यह है कि इस दुनिया को चलाने वाला कोई है या नहीं”


अन्ना का आंदोलन चुनौती संसद को नहीं मौजूदा राजनीति को है। अभी भी चेतने का वक़्त है। राजनीतिज्ञों के लिए। उन पर भरोसा टूटा है। लोकतंत्र में यह ख़तरा बड़ा है। संसद बनाम जनता के विवाद से कहीं ज़्यादा >> दैनिक भास्कर में प्रकाशित वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा का आलेख यहां पढ़ें

अग्निवेश का असली चेहरा..वीडियो से हुआ खुलासा

07.58 PM दिल्ली पुलिस ने टीम अन्ना को नोटिस भेजा है जिसमें ये शर्तें तोड़ने की बात शामिल हैं- अन्ना समर्थकों ने पुलिस से मारपीट की। ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन किया। रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया।

सरकार के सख़्त तेवर..और अब दिल्ली पुलिस के ये तेवर देखकर आशंका जताई जा रही है कि अब अन्ना को रामलीला मैदान से हटाने की तैयारियां हो रही हैं। बहाने ढूंढे जा रहे ताकि पुलिस को अपनी कार्रवाई करने का मौक़ा मिले।

07.40 PM ख़बर आई है कि ओमपुरी के भाषण से नाराज़ कुछ सांसद शनिवार को इस मामले को संसद में उठा सकते हैं। ओमपुरी ने संसद के आधे सदस्यों को गवांर.. नालायक कहा था। भाषण के बाद ओमपुर की अन्ना समर्थकों ने बाहर जाने का रास्ता दिखा था। उनकी टिप्पणी असंसदीय मानी जा रही है।

06.40 PM कल रात रामलीला मैदान पर जिन लोगों ने पुलिसवालों से मारपीट की थी उनके ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। टीम अन्ना ने इन लोगों को बाहरी तत्व बताया है और अपने स्वयंसेवकों को कड़ी निगरानी रखने को कह दिया है। दिल्ली पुलिस ने टीम अन्ना को नोटिस भेजकर लिखित सफ़ाई मांगी है।

06.30 PM राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को समोसे-कोल्ड ड्रिक्स दिए गए हैं। कहा गया कि ये समोसे राहुल गांधी ने भिजवाए।  

06.05 PM उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है – “अन्ना हज़ारे चुनाव लड़ें और मज़बूत लोकपाल बिल पास कराएं। लोकायुक्त पर फ़ैसला राज्य करेंगे। छोटे कर्मचारी लोकपाल के दायरे में ना आएं। यूपी में पहले से ही सिटीजन चार्टर लागू है”  साफ़ है कि अन्ना की तीन मांगों में से दो मांगें मायावती को स्वीकार नहीं हैं।

06.01 PM ओमपुरी मंच पर आ गए हैं और संबोधित कर रहे हैं.. उन्होंने कहा कि, “संसद में आधे लोग गवांर हैं.. अनपढ़ हैं.. जो लोग पढ़े लिखे ना हों ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं।”

05.45 PM किरण बेदी रामलीला मैदान में इस वक़्त माइक पर हैं उन्होंने कहा.. कल शनिवार को संसद पर अपने सांसदों को बोलते हुए ध्यान से सुनना.. ध्यान से देखना कि कौन सा सांसद जनलोकपाल बिल के समर्थन में है या विरोध में है। कल का दिन बहोत अहम है।

05.30 PM विलासराव देशमुख रामलीला मैदान पहुंचे हैं। कहा जाता है कि देशमुख अन्ना से अकेले में बातें करते हैं। दोनों महाराष्ट्र से हैं।

05.25 PM गोपीनाथ मुंडे और अनंत कुमार रामलीला मैदान पहुंचे हैं।

05.00 PM डॉक्टरों ने अन्ना को नारे लगाने से मना किया है। पिछले ग्यारह दिनों में आज पहली बार अन्ना कुछ नहीं बोले.. इससे पहले वे रोज़ाना दो या तीन बार समर्थकों को संबोधित किया करते थे। आज अन्ना का भाषण नहीं हुआ। उन्हें अनशन पर गए 247 घंटे हो चुके हैं।

04.40 PM राहुल गांधी के घर के बाहर अन्ना समर्थकों का जमावड़ा शुरू। एक किलोमीटर के दायरे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस समर्थकों को काफ़ी दूर ही रोक रही है। गुरूवार को भी प्रधानमंत्री के बाहर अन्ना समर्थकों ने घेराव किया था। समर्थकों में ज़्यादातर युवा हैं। वे राहुल गांधी से जवाब चाहते हैं कि लोकपाल बिल क्यों पास नहीं किया जा रहा है।

03.07 PM बाल ठाकरे ने अन्ना हज़ारे से बात की। कहा कि हमारा समर्थन आपके साथ है, आपको मैंने पत्र लिखा है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

03:04PM संसद परिसर में एक अन्ना समर्थक पहुंचा। रोहतक के मनजीत ने परिसर में शर्ट उतारा जिसकी बनियान पर लिखा था.. आय एम अन्ना। मनजीत अनंतपुर के कांग्रेस सांसद की अनुमति से संसद की कार्रवाई देखने विज़िटर पास लेकर गया था और बाहर निकलते ही भारतमाता की जय, वंदेमातरम्, अन्ना हज़ारे ज़िंदाबाद, लोकपाल बिल लेकर आओ के नारे लगाने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। Watch VIDEO

02:50 PM शिवसेना अध्‍यक्ष मनोहर जोशी ने रामलीला मैदान पहुंचकर अन्‍ना हजारे से मुलाकात की और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की।

01:30 PM ड्राफ्ट कमेटी के सदस्‍य शांति भूषण ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा- “लगता है राहुल गांधी ने जन लोकपाल बिल ठीक से पढ़ा नहीं है, नहीं तो ऐसी बेवकूफी भरी बात नहीं कहते। हमारे लोकपाल बिल में साफ लिखा है कि भ्रष्‍ट पाये जाने पर लोकपाल के खिलाफ भारत का कोई भी नागरिक उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शिकायत कर सकता है। अगर राहुल गांधी बिना पढ़े सदन में बोलते हैं, तो किस तरह के सांसद हैं। उनसे बड़ा वेबकूफ कोई हो ही नहीं सकता।“ लोकपाल को स्‍वतंत्र संवैधानिक संस्‍था का दर्जा देने पर शांतिभूषण ने कोई आपत्ति नहीं जताई।

01:16 PM बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को प्रवचन बताया। बीजेपी नेता अनंत कुमार ने पूछा कि ‘देश प्रधानमंत्री चलाते हैं या राहुल गांधी’

12:30 PM केज़रीवाल ने अन्ना की चिट्ठी प्रधानमंत्री को सौंपी। चिट्ठी में लिखा है, “संसद को जनतंत्र का पवित्र मानते हैं। उनके मन में संसद के प्रति अपार सम्मान हैं और वह अपने किसी स्वार्थ सिद्धि के लिए अनशन पर नहीं बैठे हैं। आंदोलन किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ नहीं है और मेरे या मेरे किसी साथी के किसी शब्द से प्रधानमंत्री या किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंची हो तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं. तीन मुद्दों पर संसद में सहमति बनते ही अनशन तोड़ दूंगा।” प्रधानमंत्री को लिखी गई अन्ना की चिट्ठी यहां पढ़ी जा सकती है।

12:04 PM लोकसभा में शून्यकाल के दौरान राहुल गांधी बोल रहे हैं- “लोकपाल बिल को पास कराने के लिए राजनैतिक इच्छाशक्ति की जरुरत। लोकपाल को संवैधानिक दर्ज़ा दिया जाए। भ्रष्टाचार को खत्म करना बेहद जरुरी। अकेला लोकपाल भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर सकता। मैं विश्वास करता हूं युवा वर्ग में जिसे अन्ना ने जगा दिया है। लोकपाल के अलावा और कानून भी जरुरी है जिसे लेकर आना होगा। अन्ना का धन्यवाद करता हूं। भ्रष्टाचार हटाना आसान नहीं है। भ्रष्टाचार मिटने पर ही गरीबी खत्म होगी।”

12:03 PM प्रियंका गांधी भी संसद पहुंची

11:22 AM प्रशांत भूषण की सीपीआई एम के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात. सीपीएम ऑफिस में मुलाकात

10:58 AM जनलोकपाल पर चर्चा के लिए कांग्रेस के 3 सदस्यों ने लोकसभा स्पीकर को नोटिस दिया. कांग्रेस के जगदंबिका पाल, संजय निरुपम और अनु टंडन ने 193 के तहत नोटिस दिया

10:19 AM रामलीला मैदान पर गुरुवार की रात हुए हंगामें पर दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी, रिपोर्ट में असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था तोड़ने की बात कही है

10:00 AM अन्‍ना के अनशन को 10 दिन यानी 240 घंटे पूरे हो चुके हैं। उनका स्‍वास्‍थ्‍य लगातार गिरता जा रहा है। अन्ना का 7 किलोग्राम वजन कम हो चुका है। पहले उनका वज़न 72 किलो था। अब 65 किलो हो चुका है। हर दो घंटे पर मेडिकल चेक अप जारी है।

09:26 AM सरकार ने अन्ना से लिखित आश्वासन मांगा. अन्ना लिखित आश्वासन दें कि संसद में बिल पर बहस के बाद अन्ना अपना आंदोलन वापस ले लेंगे: सूत्र

08:54 AM राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास पहुंचे

08:09 AM टीम अन्ना ने सुबह बैठक की. रात की उपद्रवी घटना पर चिंता जताई। देर रात रामलीला मैदान के वीआईपी गेट पर देर रात अन्ना समर्थक बनकर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया तथा पुलिस से भी भिड़े. इंडिया गेट पर बाइकर्स गैंग ने उपद्रव किया. अन्ना के नाम की टोपी लगाकर अन्ना को बदनाम करने की कोशिश की।

—– दसवां दिन ख़त्म.. ग्यारहवां दिन 26 अगस्त 2011 शुक्रवार शुरू—–

11.55 PM इंडिया टीवी ने बताया है कि टीम अन्ना और बीजेपी के बीच हुई मुलाक़ात से सरकार ख़ुश नहीं है। आशंका है कि पीएम का लिखा पत्र आज रात अन्ना तक नहीं पहुंचेगा।

11.30 PM बीजेपी नेता अरुण जेटली ने प्रेस को बताया कि जन लोकपाल के वे सारे प्रावधान जो हमारे संविधान के दायरे में हों.. हम समर्थन करने को तैयार हैं। संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े हमारे कुछ सवाल थे जिन पर हमने टीम अन्ना से चर्चा की है।

11.25 PM सबसे बड़ी ख़बर- बीजेपी जन लोकपाल के लगभग सभी बिंदुओं पर राज़ी हो गई है। अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस को बताया – We met senior BJP leaders. BJP broadly agrees with our position. किरण बेदी ने ट्वीट कर बताया है कि, “बीजेपी नेताओं के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही है.. वे सभी अहम बिंदुओं पर हमसे सहमत होते दिखे।”

10.30 PM प्रणब मुखर्जी का बयान- हम चाहते हैं कि अन्ना अपना अनशन खत्म करें। बातचीत सार्थक दिशा में चल रही है। अन्ना देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।

10.20 PM संदीप दीक्षित इस वक़्त विलासराव देशमुख के घर पहुंचे हैं। ख़बर यह है कि अब तक अन्ना के पास प्रधानमंत्री की चिट्ठी नहीं पहुंची है।

09.30 PM आडवाणी के घर पहुंची टीम अन्ना में संतोष हेगड़े शामिल नहीं है। किरण बेदी, प्रशांत भूषण, शांति भूषण और अरविन्द केजरीवाल इस वक़्त आडवाणी और जेटली से चर्चा कर रहे हैं।

09.30 PM ख़बर आई है कि ज्यूडिशियल अकाउंटब्लिटी बिल पूरी तरह तैयार हो चुका है। संसद की स्थायी समिति इसे वापस सदन को भेजेगी।

09.00 PM नॉर्थ ब्लॉक में चल रही मीटिंग लगभग दो घंटे चली और बाहर निकलकर विलासराव देशमुख ने कहा कि, हम आशा करते हैं कि सब कुछ अच्छा ही होगा.. लेकिन अभी कुछ वक़्त लगेगा। सलमान खुर्शीद ने कहा कि सदन में कल जन लोकपाल पर चर्चा होगी।

09.00 PM टीम अन्ना के किरण बेदी, अरविन्द केजरीवाल, शांति-प्रशांत भूषण और मनीष सिसोदिया अभी बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने गए हैं। विदित है कि बीजेपी अध्यक्ष ने आज ही जन लोकपाल बिल संसद में पेश करने की मांग की है।

08.00 PM विलासराव देशमुख के पीए ने ने अरविन्द केजरीवाल को बताया है कि अन्ना की चिट्ठी पर प्रधानमंत्री का जवाब थोड़ी ही देर में आ जाएगा।

06.10 PM नॉर्थ ब्लॉक में हो रही मीटिंग से आ रही ख़बरों के मुताबिक इन कयासों को बल मिल रहा है कि कल (शुक्रवार) से जनलोकपाल बिल पर संसद में चर्चा शुरू हो सकती है। उधर, भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक साढ़े सात बजे रखी गई है। विदित हो कि आज अन्ना ने बीजेपी के मौन पर भी निशाना साधा है। सियासी हलकों में माना जा रहा है कि बीजेपी के मौन से सरकार को अपने तेवर बदलने का मौक़ा मिला और उसने कल अपना रवैया सख्त कर लिया था। किंतु अन्ना नहले पर दहला मारने में उस्ताद हैं। वस्तुतः यह जाना चाहिए कि उनका नैतिक बल ही हर सरकारी पैंतरे पर भारी पड़ता दिखता है।

05.40 PM नॉर्थ ब्लॉक में प्रणब मुखर्जी के दफ़्तर पर वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक हो रही है। यहीं से ख़बरें आ रही हैं कि सरकार कल जनलोकपाल बिल पर चर्चा कराने को तैयार है।

05.30 PM बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार लोकपाल बिल वापस ले। बीजेपी जन लोकपाल बिल के प्रारूप को स्वीकार करती है। नितिन गड़करी ने अन्ना को इसी आशय का पत्र लिखा है। माना जाना चाहिए कि पार्टी के भीतर असमंजस कुछ स्तर तक कम हुआ है। दस दिन बाद पार्टी का इस तरह का कदम उठाना.. केवल बहती गंगा में हाथ धोने जैसा प्रतीत हो रहा है।

05.10 PM प्रधानमंत्री आवास 7 RCR का घेराव होगा.. इस वक़्त की बड़ी ख़बर है। केजरीवाल ने साफ़ किया है कि हम लोग पीएम हाउस का घेराव करेंगे वो भी शांतिपूर्ण तरीक़े से। हो सकता है कि अगले एक घंटे में जनसैलाब टीम अन्ना के साथ 7 रेसकोर्स की ओर बढ़ेगा। 06.30 बजे पीएम हाउस में जनसैलाब उमड़ सकता है। 

अन्ना का अनशन जारी रहेगा… जनलोकपाल बिल की तीन मुख्य शर्तों के साथ अन्ना ने साफ़ कह दिया है अनशन तभी टूटेगा जब सरकार इन बातों पर लिखित भरोसा दिलाए और जन लोकपाल बिल सदन के सामने रखे।

04.45 PM अन्ना मंच पर आ गए हैं.. अन्ना ने कहा- “संसद मेरी चिंता कर रहे हैं.. पीएम को मेरी चिंता है.. दस दिनों तक चिंता क्यों नहीं की.. विलासराव आए थे यहां पीएम का संदेश लेकर .. मैंने वापस अपनी चिट्ठी पीएम के पास भेज दी है। कहा है कि इतनी ही चिंता है तो जनलोकपाल बिल कल संसद में लेकर आओ.. शाम तक शायद उनका जवाब आ जाएगा” अन्ना ने कहा, “हमने सरकार को कह दिया है कि कल जनलोकपाल बिल लेकर आओ और चर्चा शुरू करो.. अनशन तब टूटेगा जब पूरा सदन सहमत होगा.. इस बिल में केंद्र और राज्य के सारे कर्मचारी लाए जाएं.. लोकायुक्त सभी राज्यों में आने चाहिए.. सिटीजन चार्टर भी लाया जाए”

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अन्ना अभी भी तीनों शर्तों पर टिके हुए हैं। 1 लोवर ब्यूरोक्रेसी, 2 लोकायुक्त और 3 सिटीजन चार्टर।

04.10 PM पीएम के लोकसभा में दिए गए बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्ना का अनशन ख़त्म हो सकता है।

03.15 PM केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी ने मीडिया से संयम बरतने की अपील की है। उनका कहना है कि मीडिया एकतरफ़ा कवरेज ना करे बल्कि सरकार का पक्ष भी साथ रखे।

03.00 PM केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। उन्हें प३धानमंत्री ने भेजा है। विदित हो कि देशमुख अन्ना के आंदोलनों से भलीभांति वाकिफ़ हैं।

02.45 PM टीम अन्ना की कोर कमेटी की मीटिंग रामलीला मैदान के मंच पर चल रही है। श्री श्री रविशंकर भी यहां मौजूद हैं।

01.00 PM सोनिया गांधी ने अनशन खत्म करने की अपील की है। यह पहला मौक़ा है जब सोनिया गांधी ने इस मसले पर कोई बयान दिया है। सोनिया इस समय न्यूयॉर्क में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

12.40 PM लोकसभा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोल रहे हैं... उनका कहना है कि सदन में लोकपाल के सभी बिल पर विचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री की ओर से पहली बार यह बात रखी गई है। प्रधानमंत्री के साथ एक राय से लोकसभा सांसदों की अन्ना के अनशन तोड़ने की अपील पर और लोकसभा में जनलोकपाल बिल पर चर्चा को लेकर चर्चा की जाएगी। अन्ना के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के इस अपील पर कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री की अपील पर चर्चा की जाएगी। उधर, सोनिया गांधी ने भी अन्ना से अपील की है कि वे अपना अनशन छोड़ दें।

12.30 PM आज शाम पांच बजे पीएम आवास घेरेंगे अन्ना हजारे के समर्थक
इसके अलावा टीम अन्ना ने आज शाम पांच बजे लोगों से प्रधानमंत्री के आवास पहुंचने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है। इस बीच, किसान नेता भी आए अन्‍ना के समर्थन में आ गए हैं।
दस दिन से अनशन कर रहे अन्‍ना हजारे की टीम ने सरकार को शनिवार तक की डेडलाइन दे दी है। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि अगर शनिवार तक इस मुद्दे का हल नहीं निकलता है तो देश भर से लोग दिल्ली पहुंचें। उन्होंने दिल्ली चलो का आह्वान किया।

10.30 AM अन्ना का वज़न साढ़े छह किलो कम
डॉक्टरों ने गुरुवार को कहा कि वे अन्ना हजारे के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। डॉ. नरेश त्रेहन ने प्रेस को बताया कि हमने गुरुवार सुबह उनकी जाच की। रक्तचाप और हृदय गति में स्थिरता है। उन्होंने आराम किया है। उन्होंने छह लीटर पानी पीया और कीटोन का स्तर घट गया है। अन्ना ने बताया कि उनका वज़न साढ़े छह किलो कम हो गया है। वे अनशन जारी रखेंगे जब तक कि जन लोकपाल बिल जनता को नहीं मिल जाता।

00.10 AM अग्निवेश टीम अन्ना से अलग हुए.. बीबीसी हिन्दी ने यह ख़बर प्रकाशित की है..

— आंदोलन का नौवां दिन ख़त्म.. दसवां दिन 25 अगस्त 2011 गुरूवार शुरू–

11.18 PM अन्ना मंच पर आ चुके हैं.. अन्ना ने कहा, “अगर सरकार मुझे ग़िरफ़्तार करे तो करने देना.. हिंसा नहीं करना.. आप जिस शहर में हो वहां के सांसद का घेराव करो.. और जेल भरो आंदोलन छेड़ देना.. ऐसी कोई जेल नहीं होनी चाहिए जो खाली रह जाए.. सरकार चाहती है कि हम हिंसा करें.. प्रतिरोध करें और उसको मौक़ा मिले लेकिन ऐसा नहीं होने देना है। ये कांग्रेस के लोग लुटेरे हैं.. सारे के सारे लुटेरे हैं.. ये हुकुमशाही पर आ गए हैं लोकशाही के दुश्मन है ये लोग”

11.15 PM प्रणब मुखर्जी ने एक चैनल से बातचीत में कहा है कि अन्ना को रामलीला मैदान से हटाने का कोई प्लान इस वक़्त नहीं है.

11.15 PM रामलीला मैदान में मंच के पीछे टीम अन्ना इस वक़्त अन्ना हज़ारे से चर्चा कर रही है… थोड़ी ही देर में मंच से जनता को संबोधित किया जाएगा..

11.00 PM इंडिया टीवी ने बताया है कि रामलीला मैदान के हर गेट पर पुलिस की तैनाती बढ़ती जा रही है.. संवाददाता सत्येंद्र बता रहे हैं कि हालात देखकर साफ़ लग रहा है कि मैदान में पुलिस की तैनाती बढ़ती जा रही है…  कुछ लोग अन्ना समर्थकों से विवाद खड़े कर रहे हैं ताकि झड़प हो और पुलिस को मौक़ा मिले। जनलोकपाल संगठन का कहना है – CRPF personnel in large nos. seen near Ramlila Maidan, for the first time in many days, Delhi Police men seen with lathis

10.55 PM किरण बेदी ने ट्वीट किया है.. विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि अन्ना हज़ारे को किसी भी वक़्त रामलीला मैदान से हटाया जा सकता है..

10.25 PM मेरा आंकलन है कि अब मामला पटरी से उतर गया है.. इस वक़्त के परिदृश्य में सरकार जनलोकपाल बिल पेश नहीं करने जा रही है.. बिल स्टैंडिंग कमेटी के पास ही रहेगा। किसी भी मुद्दे पर सरकार नहीं झुकी है। चौथी बार जब कल बातचीत फिर होगी तो शून्य से फिर शुरूआत होगी। टीम अन्ना के तीनों सदस्य क्षुब्ध नज़र आ रहे हैं। सरकार के बदले तेवरों से लगता है कि सरकार को आज हुई सर्वदलीय बैठक में हुई बातचीत से बल मिला है.. बैठक में  जो प्रस्ताव सभी पार्टियों ने पास किया था उसका असल मायने था कि संसद की सर्वोच्चता को दी जाने वाली किसी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार के तेवर सख्त होने के पीछे भी यही बात दिख रही है..उसी प्रस्ताव की आड़ लेकर सरकार के तेवर सख्त हुए.. तो क्या यह मामला सरकार बनाम जनता से ज़्यादा संसद बनाम जनता होता दिख रहा है? सरकार के लिए ऐसा होते दिखना राहतभरा होगा. लेकिन जनता और भी ज़्यादा ग़ुस्सा और नेताविरोधी होती जाएगी।

10.15 PM “अन्ना के अनशन की सरकार को चिंता नहीं.. अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस को बताया कि जब हमने पूछा कि क्या हम मानें कि आज रात पुलिस कार्रवाई हो सकती है? सरकार का जवाब था- हम नहीं जानते क्योंकि यह हमारे अधिकार-क्षेत्र में नहीं है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हम अभी भी बातचीत करने को तैयार है.. कल (गुरूवार) हम फिर सरकार से बात करने जाएंगे। 

10.11 PM बातचीत विफल >>>> टीम अन्ना ने प्रेस को बताया- किरण ने बेदी ने कहा, “बातचीत के पहले जहां थे वहीं खड़े हैं। कल हमें लगा कि सरकार हमारी बातों को मान भी सकती है लेकिन आज सरकार के तेवर बदले से थे.. कल वे हमारी बातों को सुन रहे थे लेकिन आज हमें सुनाया.. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा लगा मानो डांट रहे हों… ” प्रशांत भूषण ने कहा कि, “हम वापस उसी मोड़ पर आ गए हैं जहां से बातचीत शुरू की थी। कल जिन तीन बिंदुओं पर सरकार अडिग थी और बाक़ी पर सहमत होती दिख रही थी. आज पूरी तरह लगा कि सरकार किसी भी बिंदु पर सहमत होती नहीं दिख रही है।” अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, “जब हमने सरकार से पूछा कि हम अन्ना को वापस जाकर क्या जवाब दें तो सरकार का जवाब था कि जो निर्णय लेना चाहें ले..”

09.50 PM मेधा पाटकर ने चेतावनी दी है.. अगले 48 घंटों में अनशन ख़त्म नहीं हुआ तो संसद का घेराव किया जाएगा।

09.45 PM टीम अन्ना और सरकार के बीच तीसरे दौर की बात का कोई नतीजा नहीं निकला है। डिटेल थोड़ी देर में..

09.09 PM इस वक़्त प्रणब मुखर्जी, सलमान ख़ुर्शीद और संदीप दीक्षित के साथ टीम अन्ना की मीटिंग चल रही है। यह दोनों पक्षों के बीच बातचीत का तीसरा दौर है। कल रात पहली बार और आज सुबह दूसरी बार बातचीत हुई थी।

09.00 PM अरसे बाद इंडिया टीवी पर रजत शर्मा न्यूज़ बुलेटिन लेकर आए हैं। ख़बर के साथ अनशन मसले पर इनसाइड स्टोरी भी पेश की जा रही है.. यही रजत जी की ख़ासियत है। इस वक़्त यह प्रोग्राम इंडिया टीवी पर यहां लाइव देखा जा सकता है।

08.30 PM सर्वदलीय बैठक में कोई हल नहीं निकला। अन्ना के अनशन से नेताओं का दिल नहीं पसीजा… मेरी मूढ़ बुद्धि में इस मौजू पर एक कार्टून बनाने की सूझी। तो पेश है जनाब संसद में जनलोकपाल बिल पास कराने का नायाब और अमर फ़ॉर्म्यूला.. संसद की गरिमा के प्रति पूरी श्रद्धा और संसदीय परंपरानुसार पेश कर रहा हूं..

07.34 PM अगर अन्ना को कुछ हुआ तो सरकार जि़म्मेदार होगी- केजरीवाल। हालांकि केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें भरोसा दिया गया है कि पुलिस अन्ना को हाथ भी नहीं लगाएगी। 

07.30 PM प्रधानमंत्री के घर पर रमज़ान की इफ़्तार पार्टी शुरू हो चुकी है। अन्ना नौ दिन से अनशन पर हैं.. उधर पीएम हाउस में मुर्ग़-मुसल्लम उड़ाया जा रहा है.. ख़बर है कि बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नक़वी इसमें शामिल नहीं होंगे।

07.00 PM पीएम की वेबसाइट पर अभी ख़त्म हुई सर्वदलीय बैठक में पारित प्रस्ताव प्रकाशित किया गया है जो इस तरह है –

All party resolution on Lokpal Bill

August 24, 2011

New Delhi

This meeting of all parties in Parliament requests Shri Anna Hazare to end his fast. The meeting was also of the view that due consideration should be given to the Jan Lokpal Bill so that the Final Draft of the Lokpal Bill provides for a strong and effective Lokpal which is supported by a broad national consensus.

06.30 PM कार्मिक मंत्रालय ने संसद की स्थायी समिति को जन लोकपाल बिल भेजा है।

06.30 PM सर्वदलीय बैठक में कोई सहमति नहीं बनी। सात रेसकोर्स में हुई सर्वदलीय बैठक में अन्ना हज़ारे से अपना अनशन ख़त्म करने की अपील की गई है. सभी दलों ने इस पर सहमति जताई है कि संसदीय प्रक्रिया सर्वोच्च है. इस बैठक के बाद एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री वी नारायणस्वामी ने कहा है कि स्थायी समिति जनलोकपाल विधेयक पर चर्चा करेगी।

04.30 PM सरकार रामलीला मैदान को घेरने की कोशिश कर रही है। ऐसा अरविन्द केजरीवाल का आरोप है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसका खंडन किया है।

04.40 PM 7 RCR प्रधानमंत्री निवास में हो रही सर्वदलीय बैठक में मनमोहन सिंह ने सभी पार्टियों के नेताओं को टीम अन्ना की तीन मांगों के बारे में बताया है। पहला, सरकारी लोकपाल बिल वापस लिया जाए। दूसरा, चार दिनों के अंदर जन लोकपाल बिल पेश किया जाए और तीसरा, इसी सत्र में बिल को पास भी कर दिया जाए।

04.20 PM ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कॉग्रेस ने रामलीला मैदान में अनशन के समर्थन में घोषणा की है कि अगर अगले चौबीस घंटों में सरकार ने अन्ना की बात नहीं मानी तो ट्रक और बस वाले सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस यूनियन के साथ 75 लाख ट्रक और 40 लाख बस ऑपरेटर हैं।

03.45 PM लोकपाल के मसले पर प्रधानमंत्री निवास पर सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है।

02:53 PM योग गुरु स्वामी रामदेव रामलीला मैदान पहुंचे. उन्होंने कहा, देश को अन्ना हजारे की ज़रूरत है।

01:09 PM अन्ना टीम और सलमान खुर्शीद के बीच दूसरे दौर की बातचीत खत्म, केज़रीवाल, प्रशांत भूषण और किरण बेदी बैठक में मौजूद थे, संदीप दीक्षित भी बैठक में थे। सरकार और टीम अन्ना के बीच गतिरोध जारी है ना सरकार झुकने को तैयार है और ना ही टीम अन्ना। केजरीवाल ने कहा कि कोई हल नहीं निकला है..और बातचीत की जरुरत है…बातचीत सकारात्मक रही है.. फिलहाल कोई हल नहीं निकला है अब तक तीन मुद्दों पर गतिरोध जारी है।

12:05 PM लालू यादव ने कहा, सरकार को अन्ना पर दबाव नहीं डालना चाहिए… लालू ने कहा कि अन्ना की तबीयत ठीक नहीं है ऐसे में उन पर दबाव डालना ठीक नहीं होगा… उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को सर्वदलीय बैठक में उठाएंगे.

11:40 AM अन्ना के समर्थन पर मंच पर आए तीस हजारी कोर्ट के जज अजय पांडे

11:01 AM भाजपा ने अन्ना से अनशन खत्म करने की अपील की है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं इस्तीफा देना चाहता हूं।

10.40 AM अन्ना हज़ारे मंच पर आए..अनशन का नौवां दिन है और अन्ना की आवाज़ कुछ मंद है लेकिन नारे लगाए और जनता में जोश भर दिया। अन्ना ने कहा- नौ दिन हो गए मेरा अनशन चल रहा है, क्यों क्योंकि मुझे आप से ऊर्जा मिल रही है.. मेरा जीवन देश के लिए है। सरकार की नीयत साफ नहीं है… कल हमारे तीन लोग मिलने गए थे लेकिन सरकार की भ्रष्टाचार मिटाने की मंशा नहीं है… अभी तक सरकार तीन मुद्दों पर सहमत नहीं है… जब तक सरकार तीन मुद्दों पर सहमत नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा।

09:03 AM अन्ना का मेडिकल चेकअप किया गया… ब्लड प्रेशर 145/86 और पल्स रेट 82 है. वजन और कम हुआ और अब उनका वजन 66.2 किलोग्राम है. अनशन के बाद से अन्ना का वजन 5.8 किलोग्राम घटा है.

——–अन्ना के अनशन का आठवां दिन खत्म .. नौवां दिन 24 अगस्त 2011 बुधवार शुरू ——–

10.30 PM इस वक़्त 7RCR प्रधानमंत्री निवास में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी चर्चा कर रही है। प्रणब मुखर्जी सदस्यों को टीम अन्ना से हुई बातचीत के बारे में बता रहे हैं। यह मीटिंग लगभग एक घंटा चल सकती है।

10.30 PM टीम अन्ना के हवाले से यह कहा जा सकता है कि मनमोहन सरकार को तीन मु्ख्य बिंदुओं पर असहमति है।

अहसमति के मुख्य बिंदु- [1] Lower Bureaucracy को लोकपाल के दायरे में लाया जाए- केवल सीनियर अफ़सर लोकपाल के दायरे में ना हो बल्कि राज्य सरकार के कर्मचारी भी राज्यों के लोकायुक्त के अधीन हों. [2] राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति जो केंद्रीय लोकपाल के अधीन हो – सभी राज्यों में लोकायुक्त हों. [3] हर विभाग सिटीजन चार्टर बनाए जिसमें विभागीय प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो यानी कौन सा काम कौन अधिकारी करेगा और ना करने पर दंड का प्रावधान।

सहमति के मुख्य बिंदु जिन पर सरकार झुकती दिख रही है - यह संभावना है कि प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में लाया जा सकता है। लोकपाल को चुनने की प्रक्रिया जनलोकपाल विधेयक के अनुरूप होगी। न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए अलग से क़ानून लाया जाएगा। लोकपाल को हटाने की शिकायत का अधिकार आम जनता का होगा। सांसदों के आचरण की जांच विशेषाधिकारों के बाद भी की जा सकेगी। लोकपाल को जांच, एफ़आईआर दर्ज करने और मुक़दमा चलाने का अधिकार होगा। 

09.50 PM समझौता वार्ता ख़त्म हो चुकी है और टीम अन्ना ने प्रेस को बताया कि सरकार ने कल तक का वक़्त मांगा है। डिटेल थोड़ी देर में।

07.50 PM प्रणब मुखर्जी के दफ़्तर में इस वक़्त प्रशांत भूषण, किरण बेदी और अरविन्द केजरीवाल हैं। समझौता वार्ता शुरू हो चुकी है।

07.00 PM अन्ना की ओर से प्रशांत भूषण, किरण बेदी और अरविन्द केजरीवाल सरकार की ओर से मध्यस्थ बनाए गए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मिलने नॉर्थ ब्ल़ॉक निकल चुके हैं। वे ट्रैफ़िक में फंसे हैं। कुछ ही देर में उनकी बातचीत शुरू होगी।

06.00 PM प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्ना हज़ारे को पत्र लिखा है .. जो नीचे हिन्दी में दिया गया है..

—अनशन का सातवां दिन ख़त्म.. आठवां दिन मंगलवार 23 अगस्त शुरू—–

07.00 PM पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जेएम लिंगदोह ने कहा, जनलोकपाल बिल सरकारी लोकपाल बिल से बेहतर

06.00 PM दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की ओर से मुसलमानों को अन्ना हज़ारे के आंदोलन से दूर रहने की सलाह देने वाले कथित बयान से मुस्लिम संगठनों और धर्मगुरुओं ने असहमति जताई है.

05.00 PM प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आईआईटी खड़गपुर पहुंचने के कुछ घंटे पूर्व संस्थान के छात्रों ने परिसर के बाहर अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया.

03.00 PM अन्ना के समर्थन में 150 सांसदों का घेराव. अन्ना समर्थकों ने कपिल सिब्बल के घर के बाहर, मुंबई में कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त, रांची में सुबोधकांत सहाय, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर के बाहर प्रदर्शन किया.प्रिया दत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री और न्यायपालिका को लोकपाल विधेयक के तहत लाना चाहिए.

11.00 AM प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक. मनमोहन सरकार ने टीम अन्ना से बातचीत करने के लिए प्रणब मुखर्जी और पी चिदंबरम को नियुक्त किया है.

10.00 AM अन्ना हज़ार का मेडिकल चैकअप किया गया। उनका वज़न पांच किलो कम हो गया है। पहले वज़न 72 किलो था और बीपी 130/80 है।

08.00 AM आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है रालेगण सिद्धी में अन्ना को उनके समर्थकों ने भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया.

— अनशन का छठा दिन ख़त्म .. सातवां दिन सोमवार 22 अगस्त शुरू —

11.20 PM लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी को भ्रष्टाचार के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुए तुरंत चुनाव कराए जाने की मांग की है। पीटीआई

10.30 PM एक मज़ेदार चुटकुला मेरे मित्र सौभाग्य दुबे ने सुनाया – ज 7 RCR प्रधानमंत्री निवास के सामने एक प्रदर्शनकारी ज़ोर जो़र चिल्ला रहा था, “प्रधानमंत्री निकम्मा है .” पुलिस के एक सिपाही ने सुना और उस की गर्दन पकड़ के दो रसीद किये और बोला, “चल थाने, प्रधानमंत्री की बेइज़्ज़ती करता है?” प्रदर्शनकारी बोला, “साहब, मै तो कह रहा था कि फ़्रांस का प्रधानमंत्री निकम्मा है.” ये सुन कर सिपाही ने दो और लगाए और बोला, “साले,बेवक़ूफ़ बनाता है! क्या हमे नहीं पता कहाँ का प्रधानमंत्री निकम्मा है.” :)

09.50 PM चांदनी चौक से सांसद कपिल सिब्बल के घर के बाहर अन्ना समर्थकों ने प्रदर्शन किया। अंदर सिब्बल महाराष्ट्र सरकार के सचिव उमेश सारंगी और इंदौर के गुरू भैयूजी महाराज से चर्चा कर रहे हैं। सारंगी और भैयूजी ने आज अन्ना और टीम के सदस्यों से भी चर्चा की थी। माना जा रहा है कि पिछले दरवाज़े से सुलह-समझौते के अनौपचारिक प्रयास किए जा रहे हैं।

09.35 PM इस वक़्त मंच पर एक प्रस्ताव पढ़ा जा रहा है। मनीष सिसोदिया बता रहे हैं कि सरकार की ओर से एक प्रस्ताव आया है। केजरीवाल कह रहे हैं कि- लोगों को पता चला है कि सरकार के साथ कुछ बातचीत चल रही है। एक प्रस्ताव आया है जिससे खुश होने की कोई बात नहीं है क्योंकि इसमें एक भी बात नहीं मानी गई है। सरकार झुकने को राज़ी नहीं है।

09.00 PM भैयूजी महाराज ने कपिल सिब्बल से चर्चा की है। साथ में उमेश सारंगी भी थे। कुछ लोगों के हवाले से ऐसी ख़बर आ रही है।

08.30 PM इस वक़्त श्री श्री रविशंकर अन्ना के पास पहुंचे हैं। वे मंच पर अन्ना के साथ बैठे हैं।

07.30 PM अन्ना हज़ारे ने अपने समर्थकों को आह्वान किया है कि वे कल सोमवार से अपने-अपने यहां के सांसद के घर के सामने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। वे क़रीब चालीस मिनट तक बोले। उन्होंने आज फिर दोहराया कि जन लोकपाल बिल 30 अगस्त तक सदन पास करे वरना जेलभरो आंदोलन किया जाएगा।

06.00 PM आज शाम प्रेस कॉफ्रेंस नहीं हुई क्योंकि इंडिया गेट से निकला जुलूस थोड़ी ही देर में रामलीला मैदान में पहुंचने वाला है। पत्रकारों और अनुभवी लोगों का कहना है कि दिल्ली में कभी भी इतनी बड़ी रैली.. इतनी भीड़ नहीं देखी गई। रामलीला मैदान की क्षमता अस्सी हज़ार है लेकिन यहां एक लाख लोगों की भीड़ हो चुकी है। कुछ ही देर बाद अन्ना हज़ारे लोगों को संबोधित करेंगे।

05.30 PM इंडिया गेट से अन्ना समर्थकों का जुलूस शुरू हो चुका है। हज़ारों की तादाद में उमड़ा जनसैलाब इंडिया गेट से रामलीला मैदान की ओर बढ़ना शुरू हो चुका है।

05.30 PM उमेश सारंगी एक बार फिर रामलीला मैदान पहुंचे हैं वे अन्ना से चर्चा कर रहे हैं।

05.00 PM कुछ सांसदों के घरों के बाहर अन्ना समर्थकों का प्रदर्शन होने की ख़बरें आ रही हैं।

04.30 PM अन्ना के परिचित और इंदौर के आध्यात्मिक गुरू भैयूजी महाराज ने टीम अन्ना से चर्चा की है। माना जा रहा है कि उमेश सारंगी के बाद भैयूजी महाराज का मिलना भी सरकारी कोशिशों का नतीजा है।

04.29 PM टिहरी-गढ़वाल से कांग्रेस सांसद विजय बहुगुणा ने कहा है कि अन्ना की मुहिम सही है। जन लोकपाल बिल बनेगा तो भ्रष्टाचारियों को सज़ा मिलेगी।

04.00 PM केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के घर पुलिस सुरक्ष बढ़ाई गई है। वहीं दिल्ली के मंत्री राजकुमार चौहान के घर के बाहर अन्ना समर्थकों ने प्रदर्शन किया है।

03.15 PM केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि प्रधानमंत्री आदेश देंगे तो वे अन्ना हज़ारे से बातचीत कर सकते हैं।

02.50 PM 7 आरसीआर प्रधानमंत्री निवास के पास अन्ना आंदोलन के समर्थन में उतरे अस्सी युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

02.33 PM सौरव गांगुली ने अन्ना आंदोलन का समर्थन किया है। उनका ट्वीट यहां पढ़ा जा सकता है।

02.10 PM कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त जस्टिस संतोष हेगड़े रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। उन्होंने जनता को संबोधित किया।

02.00 PM अभिनेता कमल हासन ने अरविन्द केजरीवाल से फ़ोन पर बात कर अन्ना के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। कमल हासन ने अन्ना के आंदोलन का समर्थन किया है।

12.55 PM महाराष्ट्र के आंतरिक गृह सचिव उमेश सारंगी ने टीम अन्ना से मुलाक़ात की है। सरकार की ओर से पिछले दरवाज़े से सुलह-समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। सारंगी की टीम अन्ना से मुलाक़ात इसी का हिस्सा है।

12.55 PM स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमेन और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद प्रवीण एरन का जनलोकपाल बिल का मसौदा हमें मिल चुका है। उन्होंने पत्रकारों को कहा कि जल्द ही चौंकाने वाले फ़ैसले हो सकते हैं।

12.50 PM आज शाम पांच बजे इंडिया गेट से रामलीला मैदान तक प्रोटेस्ट मार्च होगा। यह जुलूस इंडिया गेट – के जी मार्ग – टॉलस्टाय मार्ग – रंजीत सिंह फ़्लाईओवर से होता हुआ रामलीला मैदान पहुंचेगा।

12.10 PM सरकारी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट कह रही है कि आज रविवार और सोमवार को एक लाख से ज़्यादा लोग रामलीला मैदान आ सकते हैं।

11.50 AM अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि हम बातचीत को तैयार हैं। प्रधानमंत्री बताएं कि कहां और किससे बात करनी है।

11.30 AM अन्ना ने साफ़ कहा है कि अगर प्रधानमंत्री भी रामलीला मैदान आ जाएं तो वे नहीं मानेंगे। वे अपनी बात पर अड़े रहेंगे कि जनलोकपाल बिल जल्द पास हो।

10.20 AM टीम अन्ना की कोर कमेटी की मीटिंग चल रही है।

10.00 AM पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन अन्ना से मिलने रामलीला मैदान पहुंचे। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि थोड़ा अन्ना झुकें और थोड़ा सरकार तो बात बन सकती है।

09.25 AM रामलीला मैदान में अनशन पर बैठा 24वर्षीय युवक रवि बेहोश हुआ। उसे एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया।

08.26 AM अन्ना मंच पर पहुंच चुके हैं। किरण बेदी ने ट्वीट किया है कि अन्ना की तबियत ठीक है।

07.45 AM अन्ना के आंदोलन पर महीन राजनीतिक विश्लेषण अमर उजाला में प्रकाशित किया गया है। लेखक इंडिया टीवी के न्यूज़ डायरेक्टर हेमंत शर्मा हैं। अमर उजाला में प्रकाशित आलेख संपादित हैं। यहां आप हेमंत शर्मा का पूरा आलेख पढ़ सकते हैं.. असंपादित।

07.00 AM अन्ना के अनशन का छठवां दिन शुरू हो चुका है। अन्ना मंच पर नहीं सोते बल्कि वहां बनाए गए एक कमरे में सोते हैं। सुबह नौ या दस के बीच वापस जनता के सामने आते हैं। सैकड़ों लोग यहां बने शामियानों में रात बिताते हैं।

— पांचवा दिन ख़त्म – अनशन का छठवां दिन शुरू दिन रविवार 21 अगस्त 2011—

शिमला में अन्ना समर्थकों की रैली

10.30 PM बरेली से सांसद प्रवीण ऐरन ने कांग्रेस की ओर से पहल की है..उन्होंने स्थायी समिति के अगुवा अभिषेक मनु सिंघवी को जनलोकपाल बिल का मसौदा भेजा है। यह बिल उन्होंने 18 तारीख़ को भेजा।

09.00 PM केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का विवादित बयान आया है- उनका कहना है कि डमरू बजाने पर तो लोग जुट ही जाते हैं। इस आंदोलन में गांव के लोग शामिल नहीं हैं।

08.00 PM झारखंड सरकार का फ़ैसला है कि स्कूली पाठ्यक्रम में अन्ना की जीवनी शामिल की जाएगी।

07.00 PM अन्ना का कहना है कि, ‘जो लोग यह कहते हैं कि हमारे आंदोलन के पीछे बीजेपी और संघ का हाथ हैं..ऐसे लोगों को पागलखाने भेजा जाना चाहिए’

06.45 PM उधर कांग्रेस दफ़्तर में राहुल गांधी और चिरंजीवी साथ हैं। चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी का कांग्रेस में औपचारिक विलय हो गया है। राहुल ने अन्ना के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया।

06.05 PM राज्सभा सांसद अमर सिंह का बयान आया है। उनके मुताबिक़ अन्ना हज़ारे पूर्णिमा के चांद हैं। प्रशांत भूषण और शांति भूषण भी दाग़दार हैं। ये लोग ईमानदार है तो क्या देश के बाक़ी लोग बेईमान है।

06.30 PM  अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि जनलोकपाल बिल पर बीजेपी की राय साफ़ नहीं है। अभी तक बीजेपी ने अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है। किरण बेदी ने बताया कि चंद्राबाबू नायडू की टीडीपी समेत नौ पार्टियों ने सरकारी लोकपाल बिल वापस लेने की मांग सरकार से की है।

06.00 PM रामलीला मैदान में आज भी प्रेस कॉफ्रेंस हो रही है।

02.24 PM आज अन्ना के अनशन का पांचवा दिन है.. अन्ना के रामलीला मैदान में बैठने के बाद पहली बार बोले प्रधानमंत्री। मनमोहन सिंह ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि हमें मजबूत बिल की जरूरत है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने योजना आयोग की बैठक के बाद लोकपाल के मुद्दे पर कहा कि वह ख़ुद भी एक मज़बूत लोकपाल चाहते हैं लेकिन इसके गठन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. हम बातचीत के लिए तैयार हैं. हम सब मज़बूत लोकपाल के पक्ष में है.

02.21 PM संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस से कहा की सिविल सोसायटी दोबारा अपना मत हमारे सामने रखे। उन्होंने कहा कि देश में मजबूत लोकपाल पर सहमति बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी में सभी का फैसला होना चाहिए।

02.00 PM रामलीला मैदान अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार और गुंडाराज है। उन्होंने कहा कि प्रजा के हाथ में सत्ता आनी चाहिए। अन्ना ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ लोकपाल पर ही खत्म नहीं होगी, बल्कि चुनाव व्यवस्था में सुधार तक जारी रहेगी। देश के ख़ज़ाने पर पहरेदारों ने कब्ज़ा कर लिया है इसे मुक्त कराना है।

अन्ना के अनशन के 100 घंटे पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनके उत्साह और जज़्बे में कोई कमी नहीं आई है।

01.55 PM समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह अन्ना के साथ है. उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल और जन लोकपाल बिल दोनों में संसोधन हो तब एक बिल बने. मुलायम ने कहा कि प्रधानमंत्री और न्यायपालिका को भी लोकपाल के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए.

01:30 PM पुलिस कमिश्‍नर बी के गुप्‍ता रामलीला मैदान पहुंचे। गृह मंत्रालय ने मांगी हर घंटे की रिपोर्ट।

01:03 PM  केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह अन्ना से मिलने रामलीला मैदान पहुंचे हैं. गृह सचिव अन्ना से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने अन्ना के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

01:00 PM  जनलोकपाल बिल पर हम किसी को ब्‍लैकमेल नहीं कर रहे: प्रशांत भूषण।

12:55 PM  लोकप्रिय भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी पहुंचे रामलीला मैदान। मैदान में मनोज तिवारी देशभक्ति के गीत गाकर अन्ना समर्थकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं.

11:13 AM  पीएमओ के राज्यमंत्री नारायण स्वामी ने टीम अन्ना को हद न पार करने की धमकी दी है.

10:50 AM महंत ज्ञानदास का कहना है कि पूरा संत समाज अन्ना के साथ है क्योंकि अन्ना हजारे नेक इंसान हैं और अच्छा काम कर रहे हैं.

10:50 AM  अन्ना की भ्रष्टाचार की मुहिम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास और बाबरी मस्जिद के मुख्य मुद्दई मोहम्मद हाशिम अंसारी साथ-साथ आ गए हैं.

10:17 AM अन्ना के समर्थक मैदान में लोगों की सेवा भी कर रहे हैं. कोई मुफ्त चाय बांट रहा है, तो कोई खान की अन्य चीजें बांट रहा है.

10:11 AM  प्रगति मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं.दिल्ली पुलिस मैदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगा रही है.

10:02 AM  अन्ना हजारे मंच पर पहुंच गए हैं, मंच पर आकर लोगों का अभिवादन किया

अन्ना ने कहा कि मेरा वजन 4 दिनों में 3.5 किलों कम हुआ है लेकिन अभी कमजोरी नहीं है

अन्ना ने कहा हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हम जनलोकपाल बिल पास नहीं करा लेते हैं

अपने विरोधियों पर फिर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश को सिर्फ दुश्मनों से नहीं बल्कि गद्दारों से भी खतरा है

08:46 AM  अन्ना हजारे 10 बजे मंच पर आएंगे.

05.00 AM  सुबह के पांच बज गए हैं। अन्ना हजारे अपने विश्राम कक्ष में आराम कर रहे हैं। आईएसी के अधिकतर वालंटियर्स भी सो गए हैं। जिसको जहां जगह मिली है वो वहां अपने शरीर को आराम देने की कोशिश कर रहा है।

04.50 AM चार बजकर पचास मिनट पर दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों का एक दल यहां आया जिसने अन्ना हजारे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों की टीम अन्ना हजारे के नींद से जागने का इंतेजार कर रही है।

01.00 AM शोभा डे के सवाल में दम है..मौलिक सवाल है “How different is Anna’s coterie from the P.M.’s or Sonia’s or Rahul’s?This is a coterie country.So which ‘revolution’ are we talking about?” यहां उनका ट्वीट देखें। सवाल जायज़ है या नहीं.. चिंतन अवश्य करें और कमेंट भी करें।

00.40 AMप्रख्यात न्यायविद फली एस नरीमन ने कमाल की बात कही है.. “संसद से सर्वोच्च जनता है.. सारी शक्ति जनता में निहित है ना कि सांसदों और उनकी संसद में..”  (वैसे ये बात मैं भी कहता हूं आया हूं..किसी ने सुना ही नहीं) :p

00.10 AM प्रसून जोशी की कविता अन्ना के आंदोलन पर.. “इतना क्यूं सोते हैं हम..” Itna kyu sotey hain hum.. by Prasoon Joshi in support of Anna Hazare’s movement

– चौथा दिन ख़त्म – शनिवार 20अगस्त शुरू —

08.35 PM 7 रेसकोर्स में मीटिंग के बाद सरकारी सूत्रों से ख़बर आ रही है कि अन्ना की तय सीमा 30 तारीख़ तक लोकपाल बिल लेकर आना असंभव है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री हरीश रावत ने इस आशय का बयान दिया है।

08.12 PM आंदोलन चूंकि कॉग्रेस की धज्जियां उड़ा रहा है इसलिए महेश भट्ट इस पर सवाल उठाने लगे हैं। वे सवाल करते हैं कि कश्मीर की सड़कों पर होने वाले आंदोलन पर किरण बेदी उन्हें संयम रखने की सलाह देती हैं तो आज कैसे लोकपाल मसले पर सड़कों पर आ सकती है। यहां उनका ट्वीट देखें। महेश भट्ट को देशहित और अलगाववाद में कोई फ़र्क नज़र नहीं आता।

08.00 PM शेखर कपूर ने जो कहा है उससे शायद हम सब सहमत होंगे.. उनका कहना है- “अन्ना हज़ारे को सपोर्ट करना किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में आना क़तई नहीं है.. अपितु विरोध इस पॉलीटिकल सिस्टम से है जो भ्रष्टाचार की जननी है और आउटडेटेड हो चुका है।” शेखर का ट्वीट यहां देखें

07.50 PM प्रधानमंत्री निवास 7 RCR में कोर ग्रुप मीटिंग अभी ख़त्म हुई है। अन्ना मसले पर यह मीटिंग हुई।

07.50 PM आज राजघाट पर अन्ना हज़ारे कैसे दौड़ पड़े.. 74 साल के इस ‘युवा’ को दौड़ते देखना आश्चर्यजनक हैं.. यहां वीडियो देखिए

07.45 PM पीटीआई के हवाले से ख़बर है कि अन्ना के स्वास्थ्य पर नज़र रखने के लिए 36 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। इस टीम में नरेश त्रेहन भी शामिल हैं।

07.40 PM एक SMS मोबाइल पर आया- ”कसाब कहता है कि मैं भारत से नफ़रत करता हूं लेकिन मैं भारत में सुरक्षित हूं। उधर अन्ना भारत के हैं..भारत से प्रेम करते हैं.. भारत के लिए भूखे हैं.. वे जेल में डाल दिए गए”

06.55 PM 30 अगस्त तक सरकार ने जन लोकपाल बिल पेश नहीं किया तो जेल भरो आंदोलन किया जा सकता है- अन्ना

06.45 PM अन्ना-अरविंद-प्रशांत पत्रकारों से मैदान में खुली प्रेस वार्ता कर रहे हैं.. सारे सवाल और जवाब दिए जा रहे हैं.. उधर वरुण गांधी का बयान आया है कि वे भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ है और प्राइवेट बिल (लोकपाल) सदन के सम्मुख रखेंगे.

06.40 PM इस वक़्त अन्ना हज़ारे माइक पर हैं.. वे ग्राम सभा को देश में सबसे बड़ी संवैधानिक सभा बता रहे हैं और संसद में सांसदों की बजाय लोगों में प्रभुसत्ता निहित बता रहे हैं.. प्रेस कॉफ्रेंस जारी है…

06.30 PM किरण बेदी का कहना है कि उन्हें पता चला है कि 9 राजनीतिक दलों ने सरकारी लोकपाल बिल वापस लेने की मांग की हैं..  यहां उनका ट्वीट देखें.

06.30 PM अरविंद केजरीवाल बोले और इसके बाद प्रशांत भूषण माइक पर है.

06.00 PM अन्ना हज़ारे के अनशन को ठीक 80 घंटे हो चुके हैं। आज अनशन का चौथा दिन है और इस वक़्त डा. नरेश त्रेहन उनकी जांच के बाद लोगों को बताया कि अन्ना स्वस्थ हैं।

02.30 PM मंच पर भाषणों का दौर जारी है। अन्ना बोल चुके हैं और इसके बाद किरण बेदी, मनीष सिसौदिया और कुमार बिस्वास बोले। अभी राजा बुंदेला भी संबोधित कर रहे हैं।

02.18 PM अन्ना ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया-

  • अन्ना ने रामलीला मैदान में मंच पर पहुंचकर नारे लगाए.
  • अन्ना ने कहा कि देश के गोरे अंग्रेज चले गए हैं. लेकिन काले अंग्रेज़ आ गए हैं.
  • उन्होंने कहा लेकिन देश को अभी भी आजादी नहीं मिली है. आज से दूसरी क्रांति शुरू हुई है.
  • अन्ना ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि अन्ना रहे या ना रहे आंदोलन बंद नहीं होना चाहिए.
  • उन्होंने कहा कि अनशन के कारण मेरा 3 किलो वजन कम हो गया है. लेकिन मेरे जोश में कोई कमी नहीं आई है. मुझे आप लोगों से ऊर्जा मिल रही है.
  • अन्ना ने कहा कि हमारी शक्ति युवा शक्ति है.
  • उन्होंने नारा लगाया कि हम अपनी आजादी को हरगिज मिटा सकते नहीं, सर कटा सकते हैं, सर झुका सकते नहीं.
  • अन्ना ने कहा कि यह लोकपाल नहीं परिवर्तन की आंधी है.
  • अन्ना ने कहा कि हम जन लोकपाल लाकर रहेंगे और जब तक लोकपाल नहीं आएगा हम यहां से नहीं जाएंगे
  • अन्ना ने कहा कि भारत के युवाओं की क्रांति को पूरा विश्व याद रखेगा.

02.15 PM अन्ना रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं.. भारी बारिश के बावजूद हज़ारों लोग मौजूद है..

02.00 PM राजघाट से निकलते हुए अन्ना अचानक दौड़ पड़े.. भीड़ से बचने के लिए वे दौड़े.. 75 साल के इस युवा को दौड़ते देखना हैरतअंगेज है..

01.31 PM राजघाट तक अन्ना पहुंच चुके हैं..इनोवा कार में उनके साथ अरविंद केजरीवाल हैं.

01.30 PM इस वक़्त आप दिल्ली में है तो आप इंडिया गेट, मायापुरी चौक, रामलीला मैदान, जंतर मंतर जैसी जगहों पर जा सकते हैं.. हर जगह अन्ना के मतवाले युवा दिखाई देंगे। इंडिया गेट पर हज़ारों युवक-युवतियां आप अन्ना के समर्थन में झूमते देखे जा सकते हैं। बारिश की किसी को परवाह नहीं। उधर.. संसद में आज दोनों सदन लगभग खाली हैं.. लगता है सांसद टीवी पर नज़रें जमाएँ  हैं। वे महसूस रहे होंगे कि हम नेताओँ की जमात पर जनता का भरोसा किस कदर दरक चुका है.

01.05 PM अन्ना ट्रक से उतरकर कार में बैठे और राजघाट के लिए रवाना हो गए हैं.. राजघाट के बाद वे इंडिया गेट अमर जवान ज्योति जाएंगे। आखिर में वे रामलीला मैदान जाएंगे..

12.58 PM जिस सत्याग्रह ने कांग्रेस को मज़बूत बनाया था.. आज उसी सत्याग्रह और अनशन ने कांग्रेस के पतन की शुरूआत कर दी है। तेरा जूता तेरे सर..

12.50 PM इस बार लोग खुद अन्ना के स्वागत में सड़कों के जाम होने पर विचलित नहीं हैं बल्कि हर कोई इस कारवां में भागीदार बन जाता है। युवा समर्थकों का हुजूम तो बढ़ता ही जा रहा है और ख़बर यह है कि कारवां मायापुरी तक पहुंच चुका है.. यहां से अन्ना गाड़ी में बैठकर राजघाट जाएंगे। इस वक़्त वे ट्रक से ही लोगों को संबोधित कर रहे हैं। भारी बारिश में कुछ युवा सड़क पर बैठ गए हैं। संबोधन जारी है..

12.30 PM अन्ना के कारवां का सीधा प्रसारण यहां देखा जा सकता है..

12.25 PM अन्ना हज़ारे के आंदोलन और लोकपाल की समालोचना पर अहम आलेख यहां पढ़ा जा सकता है..  3 दिन पहले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए.संगमा ने भी लोकपाल पर कुछ सवाल उठाते हुए इसे संसदीय लोकतंत्र के लिए ख़तरा बताया था। यहां पढ़ा जा सकता है।

12.05 PMन्ना का कारवां राजघाट जा रहा है.. दिल्ली में बारिश हो रही है। अन्‍ना राजघाट में प्रार्थना करेंगे। इसके बाद इंडिया गेट जाकर अमर जवान ज्‍योति पर शहीदों को याद करेंगे। इसके बाद वे अनशन स्‍थल रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

11.30 AM अन्‍ना तिरंगे से सजे ट्रक पर सवार होकर मायापुरी की ओर रवाना हो गए हैं। हज़ारों समर्थक उनके साथ है। इससे पहले डॉक्टरों के मुताबिक़ अन्ना का वज़न तीन किलो कम हुआ है। हालांकि तबियत ठीक है।

11.00 AM लोकपाल बिल इस वक़्त संसद की स्टैंडिंग कमेटी के सामने हैं..कमेटी के 25 सदस्य इस तरह से हैं-

1.         अभिषेक मनु सिंघवी     चेयरमेन        राज्यसभा       कांग्रेस

2.         परिमल नथवानी        सदस्य         राज्यसभा       निर्दलीय

3.         रामविलास पासवान      सदस्य         राज्यसभा       लोकजनशक्ति

4.         अमर सिंह             सदस्य         राज्यसभा       निर्दलीय

5.         राम जेठमलानी        सदस्य         राज्यसभा       मनोनीत

6.         बलवंत बाल आप्टे     सदस्य         राज्यसभा       बीजेपी

7.         ओ.टी. लेपचा         सदस्य         राज्यसभा       सिक्किम डेमोक्रेटिक फ़्रंट

8.         चंद्रेश कुमारी           सदस्य         लोकसभा        कांग्रेस

9.         लालू यादव            सदस्य        लोकसभा       राष्ट्रीय जनता दल

10.       डी.बी. चंद्रगौड़ा          सदस्य         लोकसभा       बीजेपी

11.       शैलेंद्र कुमार            सदस्य         लोकसभा        समाजवादी पार्टी

12.       किरोड़ी लाल मीणा     सदस्य         लोकसभा        निर्दलीय

13.       हरिन पाठक           सदस्य         लोकसभा       बीजेपी

14.       एन.एस.वी. चिट्टन      सदस्य         लोकसभा       कांग्रेस

15.       दीपा दासमुंशी           सदस्य         लोकसभा        कांग्रेस

16.       ज्योति धुर्वे           सदस्य         लोकसभा        बीजेपी

17.       डा. मनाज़िर हसन     सदस्य         लोकसभा        जनता दल यूनाइटेड

18.       देवजी एम पटेल       सदस्य         लोकसभा       बीजेपी

19.       एस. सेम्मलाई        सदस्य         लोकसभा        अन्नाद्रमुक

20.       विजय बहादुर सिंह       सदस्य         लोकसभा       बहुजन समाज पार्टी

21.       प्रभा किशोर तवियाड     सदस्य         लोकसभा        कांग्रेस

22.       मनीष तिवारी           सदस्य         लोकसभा        कांग्रेस

23.       आर, तमराईसेल्वन      सदस्य         लोकसभा       डीएमके

24.       पी.टी.थॉमस            सदस्य         लोकसभा        कांग्रेस

25.       कुमारी मीनाक्षी नटराजन  सदस्य         लोकसभा        कांग्रेस

अन्‍ना के अनशन का यह चौथा दिन है

–दिन खत्म.. शुक्रवार 19 अगस्त शुरू–

09.00 PM अन्ना हज़ार कल यानी शुक्रवार सुबह 11 बजे तक रामलीला मैदान पहुंचेंगे। वे पहले राजघाट जाएंगे।

07.00 PM अन्ना हज़ारे का वीडियो किरण बेदी ने अपने यूट्यूब पेज पर जारी किया है.. कुल दो वीडियो में चौदह मिनट का संदेश है.. यहां दोनों वीडियो देखे जा सकते हैं

यहां दस मिनट का वीडियो देखें -

04.00 PM दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने अन्ना समर्थकों को रामलीला मैदान में मुफ़्त चिकित्सकीय सुविधाएं देने की घोषणा की है। मुंबई में डब्बावालों की कल हड़ताल रहेगी। 120 सालों के इतिहास में यह पहला मौक़ा होगा।

01.45 PM अमेरिका की ओर से प्रतिक्रिया आई है। प्रवक्त विक्टोरिया न्यूलैंड का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी किस आधार पर की गई है। अमेरिका का साफ़ मानना रहा है कि वह दुनियाभर में होने वाले अहिंसक विरोध-प्रदर्शनों के अधिकार का समर्थन करता है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन पर उसके रुख को लेकर भारत के बाहर हुई बिल्कुल गलत रिपोर्टिंग के चलते विवाद पैदा हुआ है। यहां पढ़ें। सनद रहे कि कल कांग्रेस की ओर से अन्ना के आंदोलन के पीछे अमेरिकी षडयंत्र होने की आशंका जताई गई थी।

01.30 PM डेली भास्कर ने ख़बर दी है कि पाकिस्तान में अन्ना की राह पर भूख हड़ताल शुरू होगी। 68 वर्षीय बिज़नेसमेन जहांगीर अख़्तर 12 सितम्बर से इस्लामाबाद में भ्रष्टाचार के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर चुके हैं। यहां पढ़े

12.30 PM अन्ना कल शुक्रवार को तिहाड़ से रामलीला मैदान जाएंगे.. पहले आज दोपहर तीन बजे जाना था। केजरीवाल का कहना है कि रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी नहीं हुई है इसलिए यह फेरबदल करना पड़ा।

11.30 AM अन्ना की टीम ने दिल्ली पुलिस को दो पन्नों का राज़ीनामा सौंपा है। इस पर अन्ना के अलावा केजरीवाल, प्रशांत भूषण, किरण बेदी और शांति भूषण के दस्तख़त हैं। शर्तें इस तरह हैं-

  • रामलीला मैदान में 25 हज़ार से ज़्यादा लोगों से ज़्यादा भीड़ नहीं जमा होनी चाहिए।
  • अनशन की अनुमति 2 सितम्बर 2011 को रात 12 बजे ख़त्म हो जाएगी।
  • सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान नहीं होना चाहिए।
  • समर्थक आसपास की सड़कों पर भीड़ ना लगाएं। ट्रैफ़िक पुलिस के साथ सहयोग करेंगे।
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक़ रात 10 बजे तक की लाउड स्पीकर चल सकते हैं।
  • लाठी समेत कोई भी हथियार अनशन स्थल पर लाया जा सकेगा।
  • किसी भी तरह का भड़काऊ भाषण नहीं होगा। किसी भी धार्मिक स्थल के 200 मीटर के दायरे में कोई भाषण नहीं होगा।
  • पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

11.00 AM  जस्टिस संतोष हेगड़े ने कहा है कि लोकपाल में बदलाव पर सरकार से चर्चा की जा सकती है। यह पहला मौक़ा है जब लोकपाल के मसले पर टीम अन्ना की ओर से समझौते पर किसी तरह का बयान आया है। हालांकि यह जस्टिस हेगड़े का निजी विचार है।

09.00 AM अन्ना पूरी तरह से फिट हैं. वे सिर्फ़ पानी पी रहे हैं। रामलीला मैदान पर जब अन्ना अनशन पर बैठेंगे तब सरकार और अन्ना की तरफ़ से तीन-तीन डॉक्टर अन्ना की तबियत पर नज़र रखेंगे और रोज़ाना मेडिकल बुलेटिन जारी होगा।

02.15 AM किरण बेदी  ने ट्वीट किया है कि गुरूवार यानी कल दोपहर तीन बजे से रामलीला मैदान में अन्ना हज़ारे का अनशन शुरू होगा। जैसा कि मैंने आपको दो घंटे पहले बताया था कि १४ दिन के अनशन पर दिल्ली पुलिस राज़ी है और अन्ना हज़ारे ने भी सहमति दे दी है। गुरूवार १८ अगस्त से रामलीला मैदान पर अन्ना का अनशन दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। पूरी योजना किरण बेदी आज सुबह  मीडिया को बताएँगी।  इस वक़्त तिहाड़ जेल गेट नंबर तीन के सामने से मैं आपको शुभरात्रि कहता हूं इस उम्मीद के साथ कि गुरूवार दोपहर से अन्ना का अनशन पूरी तीव्रता से जारी रहेगा।

रात तीन बजे तिहाड़ के सामने की तस्वीरें

01.05 AM पुलिस कमिश्नर के साथ हो रही बैठक खत्म हो चुकी है। टीम अन्ना के सदस्य केजरीवाल, बेदी और सिसौदिया को 14  दिनों तक अनशन की पेशकश की गई है। शायद इस बिंदु पर सहमति हो जाए। हालांकि अंतिम फ़ैसला अन्ना को लेना है। यानी 7  दिन और 21 दिन के बीच  14 दिनों पर सहमति बनने के आसार दिख रहे हैं।

01.02 AM  इस वक़्त तिहाड़ जेल तक राममनोहर लोहिया की एक और एम्बुलेंस पहुंची लेकिन उसे भी समर्थकों ने वापस भेज दिया। कहीं लगता है कि टीम अन्ना के  लोग चाहते हैं कि यहां से अन्ना को बाहर निकाला जाए लेकिन समर्थकों का कहना है कि अंदर तिहाड़ में ही इतने डॉक्टर हैं.. मेडिकल सुविधाएं हैं तो बाहर से क्यों भेजा जा रहा है। दिलचस्प  मामला बन रहा  है।

00.50 AM  सवाल है कि टीम अन्ना के सदस्य आधी रात दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास क्यूं पहुंचे? जहां सरकार के लिए इतनी बड़ी मुश्किल खड़ी हो चुकी हो? वहां टीम अन्ना को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के पास जाना चाहिए या आधी रात खुद दौड़कर कमिश्नर को टीम अन्ना तक आना चाहिए?

00.44 AM  अरविंद केजरीवाल इस वक़्त दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे हैं। केजरीवाल के साथ किरण बेदी और मनीष सिसौदिया भी हैं। उधर, अन्ना तिहाड़ में ही हैं और उन्होंने एम्बुलेंस में जाने से मना कर दिया था। अब देखना यह है कि आधी रात केजरीवाल और पुलिस के बीच क्या होने वाला है? आप को बताऊं कि इस वक़्त भी तिहाड़ के बाहर अन्ना के समर्थक मौजूद हैं।

–दिन ख़त्म 18 अगस्त दिन गुरूवार शुरू —-

11.30 PM तिहाड़ जेल के गेट नंबर 3 की ओर पहुंची एम्बुलेंस इस वक़्त अन्ना समर्थकों के घेरे में है। समर्थकों को आशंका है कि अन्ना को बाहर ले जाया जा सकता है। पुलिस एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने की असफल कोशिशें कर रही है। समर्थक एम्बुलेंस के सामने लेट गए हैं। ड्राइवर से बात करने के बाद साफ़ हो चला है कि यह अन्ना हज़ारे के लिए ही लाई गई थी। वेदांता अस्पताल में ही अन्ना ने अनशन के पहले अपना मेडिकल चैकअप कराया था। गेट नंबर एक और तीन से दाखिल होने की कोशिशें अभी विफल हो चुकी हैं।

11.05 PM तिहाड़ जेल में वेदांता हॉस्पिटल की एम्बुलेंस पहुंची है। जिसे बाहर मौजूद समर्थकों ने घेर लिया है। समर्थकों को आशंका है कि अन्ना को तिहाड़ से निकालकर किसी अस्पताल ले जाया जा सकता है। जेल सूत्रों ने साफ़ किया कि ये एम्बुलेंस उन्होंने नहीं बुलाई है।

11.00 PM टीम अन्ना के केजरीवाल, किरण बेदी और मनीष सिसौदिया तिहाड़ जेल से मीटिंग कर बाहर निकल आए हैं और लाल रंग की इनोवा में बैठकर कहीं चले गए।

10.30 PM तिहाड़ जेल के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक जहां अन्ना हज़ारे ठहरे हैं। वहां अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और मनीष सिसौदिया पहुंचे हैं। टीम अन्ना की मीटिंग चल रही है।

मित्र सौभाग्य दुबे ने एक चुटकुला भेजा है.. एक दिन सोनिया गांधी के सपने में महात्मा गांधी जी आकर बोले, “मैने मरते समय कांग्रेस को सादगी, ईमानदारी, टोपी, चश्मा और डंडा दिया था, कहां है वो?”
सोनिया ने अत्यंत विनम्रता से कहा, “टोपी तो राहुल लोगों को पहना रहा है. सादगी मेरे और प्रियंका के पास है. चश्मा मनमोहन के पास है. ईमानदारी स्विस और इटली के बैंक में सेफ़ है और हमने आपका डंडा आम आदमी की सेवा में लगा रखा है!! :)

RoundUp – अन्ना हज़ारे के अनशन को 40 घंटे से ज़्यादा हो गए। सरकार और टीम अन्ना के बीच किसी भी बिंदु पर सहमति नहीं बनी। सुबह कांग्रेस कोर ग्रुप की मीटिंग हुई। संसद में मनमोहन सिंह समेत बड़े मंत्रियों और विपक्षी नेताओं के बीच गरमा-गरम बहस हुई। उधर, देश के बड़े-छोटे शहरों की सड़कों पर अन्ना समर्थकों का हुजूम देखने मिला।

अरविन्द केजरीवाल टीम अन्ना के अहम सदस्य हैं, वे जेल में अन्ना के साथ हैं लेकिन बाक़ी बड़े सदस्य जैसे किरण बेदी, स्वामी अग्निवेश, प्रशांत भूषण सरकार के मध्यस्थों से बातचीत, समर्थकों को संबोधन और टीवी डिबेट में व्यस्त रहे।

एमसीडी ने साफ़ किया है कि टीम अन्ना ने रामलीला मैदान पर अनशन की अनुमति मांगी है। लेकिन एमसीडी को दिल्ली पुलिस की ओर से अनापत्ति एनओसी चाहिए। उधर, दिल्ली पुलिस और टीम अन्ना के बीच 7दिन बनाम महीनेभर का अनशन पर विवाद जारी है। यानी जगह तय हो चुकी है। मियाद तय नहीं हो सकी है।

7दिन और महीनेभर के अनशन की अनुमति पर राज़ी होने के लिए टीम अन्ना में फूट की ख़बरें भी आईं जिसे बाद में नकार दिया गया। शाम ढलते अन्ना की तबियत बिगड़ने की अफ़वाह भी फैली। एक बात तय रही कि अन्ना आज रात तिहाड़ में ही गुज़ारेंगे। रात ढलते तक सरकारी सूत्रों ने भी साफ़ कर दिया कि सात दिन से ज़्यादा अनशन की इजाज़त नहीं दी जाएगी.. यदि अन्ना की तबियत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाया जाएगा। उधर.. दिल्ली की सड़कों पर अन्ना समर्थक अब भी दिख रहे हैं.. रात के 10 बज रहे हैं और इंडिया गेट पर मशाल जुलूस निकल रहा है.. बहुत से चले गए तो बहुत उमड़ आए.. चलता फिरता रेला है..

08.45 PM प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। ख़बर आई है कि सरकार टीम अन्ना को 21 दिन के अनशन की इजाज़त दे सकती है बशर्ते टीम अन्ना लिखित भरोसा दिलाए।

08.30 PM टीवी बहस में पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम ने पते की बात कही हैं। उनके मुताबिक़ सरकार टीम अन्ना को अनशन की शर्तों-अनुमति-जगह वगैरह में उलझाए रखना चाहती है ताकि जनलोकपाल बिल तक बातचीत ना हो सके।

08.20 PM छत्तीसगढ़ में व्यापारियों ने गुरूवार को राज्य बंद का आह्वान किया वहीं मध्यप्रदेश में एबीवीपी ने कल शिक्षण संस्थान बंद कराएगा।

08.15 PM मनमोहन सिंह अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पीटीआई

08.12 PM टीम अन्ना के फेसबुक पेज पर जानकारी आई है कि अन्ना हज़ारे और अरविंद केजरीवाल से उनके मोबाइल फ़ोन जेल प्रशासन ने जब्त कर लिए हैं। साथ ही उन्हें टीवी देखने की मनाही भी की गई है।

08.00 PM तिहाड़ जेल के पी.आर.ओ. सुनील गुप्ता ने कहा है कि अन्ना हज़ारे इस वक़्त उनके सामने बैठे हैं। अन्ना पूरी तरह स्वस्थ हैं। इधर मीडिया हल्कों में यह तय हो चुका है कि अन्ना आज रात तिहाड़ से बाहर नहीं आएंगे। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों जैसे.. इंडिया गेट, जंतर-मंतर, तिहाड़ जेल और छत्रसाल स्टेडियम में अन्ना समर्थकों का हुजूम अभी भी जमा है।

07.35 PM टीम अन्ना की ओर से दो बातें साफ़ की गईं हैं। पहली, अन्ना पूरी तरह ठीक हैं और सरकार उन्हें अस्पताल भेजना चाहती है इसलिए तबियत बिगड़ने की ख़बर फैलाई गई। दूसरी बात, अनशन सात दिनों का होगा या तीस दिनों का- इस पर टीम अन्ना के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।

07.10 PM तिहाड़ जेल में डाक्टरों का दल पहुंचने की ख़बर है। माना जा रहा है कि अन्ना हज़ारे के हैल्थ चैकअप के लिए यह टीम यहां आई है। कहा जा रहा है कि अन्ना के सीने में दर्द की शिकायत आई है। मंगलवार सुबह से वे अनशन पर हैं। इंडिया टीवी संवाददाता अरविन्द चतुर्वेदी के मुताबिक़ कोई गंभीर बात नहीं है। ये रूटिन चैकअप है। 76 साल के अन्ना थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहे है।

06.44 PM दिल्ली के अशोक रोड, संसद मार्ग, फ़िरोज़शाह रोड, बारहखंभा मार्ग जैसी व्यस्त सड़कों पर अन्ना समर्थकों का हुजूम दिख रहा है। शहर का ट्रैफ़िक प्रभावित हो रहा है।

06.40 PM नॉर्थ ब्लॉक गृह मंत्रालय में अन्ना मसले पर हाई लेवल मीटिंग चल रही है। यहीं महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण फ़िल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ गृह मंत्री चिदम्बरम से मिलने पहुंचे हैं। मीटिंग में बताया गया कि दिल्ली पुलिस टीम अन्ना से बातचीत कर रही है लेकिन अन्ना और अरविंद केजरीवाल 30 दिन के अनशन की इजाज़त पर अड़े हुए हैं। जब सरकार अब 7 की बजाय 12 दिन के अनशन पर राज़ी हो चुकी है।

06.30 PM जंतर मंतर की ओर जा रही अन्ना समर्थकों की भीड़ ने बेरीकेड तोड़कर पार्लियामेंट की ओर जाने की कोशिश की। उधर स्वामी अग्निवश जंतर मंतर तक पहुंच चुके हैं।

06.25 PM रामलीला मैदान से ख़बर आ रही है कि यहां से मीडिया को हटाया जा रहा है। मैदान के सारे गेट पर सुरक्षा कड़ी हो रही है। तारबंदी की जा रही है।

06.20 PM किरण बेदी ने तिहाड़ जेल के सामने जुटे लोगों से अपील की कि वे यहां से हट जाएं क्योंकि गेट नंबर तीन से जेल के क़ैदियों के लिए खाने-पीने का सामान लाया जाता है। जेल का कामकाज़ सुचारू रूप से चलता रहे इसलिए समर्थकों को इस जगह से हट जाना चाहिए।

06.15 PM केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने संसद में बयान दिया.. उन्होंने अन्ना की ग़िरफ़्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इससे पहले कपिल सिब्बल भी सदन में बोले। उनके और आडवाणी के बीच भी तीखी बहस हुई।

06.00 PM प्रशांत भूषण और मेधा पाटकर जंतर मंतर पर पहुंच चुके हैं।

05.10 PM एमसीडी MCD ने अन्ना हज़ारे को रामलीला मैदान पर 31 अगस्त तक मीटिंग की अनुमति दी हुई है।

05.00 PM लता मंगेशकर ने अन्ना हज़ारे के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने अपना संदेश ट्वीट किया। http://twitter.com/mangeshkarlata

04.50 PM इंडिया गेट पर हज़ारों उमड़ना शुरू हो चुके हैं। यहां से जंतर मंतर तक विरोध मार्च प्रस्तावित है।

04.45 PM अनशन की अनुमति दिए जाने पर दिल्ली पुलिस की शर्ते साफ़ हुईं- रामलीला मैदान में सात दिनों के लिए अनशन की अनुमति। इसके बाद रोज़ाना समीक्षा के बाद ही अनशन आगे करने की अनुमति मिल सकती है। सरकार की ओर से भी अन्ना के स्वास्थ्य पर नज़र रखने के लिए मेडिकल टीम तैनात होगी। शामियाना और कार पार्किंग की सुविधा दी गई। मैदान में 25 हज़ार से ज़्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।

 

04.30 PM मायावती ने अन्ना को समर्थन का ऐलान किया। प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

03.45 PM स्वामी रामदेव गिरफ्तार समर्थकों से मिलने छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे।

03.37 PM ख़बर हैं कि दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान पर अनशन की सशर्त अनुमति की पेशकश की है। अन्ना हज़ारे ने एक महीने के लिए अनशन का समय मांगा है।

03.36 PM मनीष सिसौदिया ने मीडिया के ज़रिए समर्थकों को शाम चार बजे इंडिया गेट पहुंचने का आह्वान किया। जहां से जंतर मंतर तक प्रोटेस्ट मार्च निकलेगा।

02:54 PM अन्ना टीम के सदस्य प्रशांत भूषण और मेधा पाटकर तिहाड़ जेल से बाहर निकले।

02:00 PM: बाबा रामदेव भी अन्‍ना हजारे से मिलने के लिए तिहाड़ जेल के अंदर चले गये हैं।

01:50 PM श्री श्री रविशंकर जेल के अंदर पहले ही पहुंच चुके हैं। जेल के अंदर एक बड़ी वार्ता चल रही है। अंदर से दो तस्वीरें ट्वीट की गईं जिसमें रविशंकर अन्ना के साथ बैठे नज़र आए।

01:45 PM बाबा रामदेव अपने हजारों समर्थकों के साथ तिहाड़ जेल के बाहर पहुंच चुके हैं। यहां वो अपने वाहन के ऊपर खड़े होकर लोगों से हाथ मिलाते दिख रहे हैं।

01:30 PM सूत्रों से पता चला है कि सरकार ने बीच का रास्‍ता निकालते हुए अन्‍ना को अनशन के लिए 7 दिन की अनुमति दी है। लेकिन टीम अन्ना का जवाब अब तक नहीं।

01:02 PM जेल प्रशासन से बातचीत के लिए किरण, सिसोदिया, अग्निवेश जेल के अंदर गए।

12:48 PM वृंदा करात सदन में सरकार पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि अन्ना को बिना शर्त अनशन करने की इजाजत मिलनी चाहिए.

12:11 PM हंगामे के बीच विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज लोकसभा में बोल रही हैं.

12:09 PM लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुईं.

12:06 PM राष्ट्रपति से मिले बाबा रामदेव, ज्ञापन सौपा.

11.32 AM राज्यसभा में पीएम ने कहा कि अन्ना हजारे का विरोध करने का तरीका गलत.  प्रधानमंत्री राज्यसभा में बयान दे रहे हैं.

11:28 AM लोकसभा में लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि कल की घटना इमरजेंसी की याद दिलाती है.

11:26 AM प्रधानमंत्री लोकसभा से गए. राज्यसभा में बयान देंगे.

11:24 AM विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज बयान देने के लिए खड़ी हुईं.

11:03 AM लोकसभा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अन्ना मामले पर बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि अन्ना की गिरफ्तारी से सदन बाधित हुआ है। अन्ना की गिरफ्तारी पर अफसोस है। यह सवाल है कि देश में कानून कौन बनाता है। “अन्ना अपना बिल थोपना चाहते हैं” यह गलत है। अन्ना हज़ारे अगर चाहें तो स्टैंडिंग कमेटी के सामने पेश हो सकते है।

11:00 AM अन्ना के सहयोगी प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार की और से बातचीत का न्यौता मिला है.

10:45 AM अन्ना के समर्थन में मेधा पाटकर भी दिल्ली में तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचीं.

10:42 AM बैठक खत्म हो गई है, लेकिन मीडिया के सामने कोई भी नेता बयान नहीं देगा। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सीधे सदन में देंगे बयान। 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें बहस शुरू होने पर पहले गृहमंत्री अन्ना पर बयान देंगे, लेकिन अगर विपक्ष नहीं माना तो प्रधानमंत्री सदन में अपना पक्ष रखेंगे।

09:55 AM प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने एक आपात बेठक बुलाई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री को सदन में बयान देना होगा।

09:30 AM कांग्रेस के कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो चुकी है। एक अधिकारी के मुताबिक सरकार अन्ना को दिल्ली से बाहर भेजने की योजना बना रही है।  कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री पी चिदंबरम, एके एंटनी, राहुल गांधी और प्रणब मुखर्जी मुख्य रूप से शामिल हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में राहुल गांधी नहीं पहुंचे हैं।

09:33 AM दिल्ली के ऑटो रिश्का चालक भी अन्ना के समर्थन में आए. एक दिनी हड़ताल कर रहे हैं।

09:29 AM अन्ना के समर्थन में आईटी इंजीनियर भी सड़कों पर उतरे.

09:20 AM छत्रसाल स्टेडियम के अंदर भी आठ लोगों की तबीयत खराब हुई. तीन लोगों को अस्पताल भेजा गया. यहां जमा करीब 800 लोग इकठ्ठा हैं। कल यह संख्या 5000 थी, करीब चार हजार लोग रात भर में यहां से चले गये।

09:05 AM बाबा रामदेव दिल्ली पहुंच रहे हैं।

08:18 AM तिहाड़ जेल के बाहर अभी भी बड़ी संख्या में अन्ना समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं।

07.30 AM दिल्‍ली पुलिस और गृहमंत्रालय में आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक में अन्‍ना को तिहाड़ जेल से बाहर निकालने पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक सुबह 9:30 बजे होगी।

07.05 AM श्रीश्री रविशंकर तिहाड़ पहुंचे, पर अन्‍ना हजारे से बिना मिले लौट गए। वे रात को भी जेल आए थे लेकिन मिल ना सके।

01.00 AM श्री श्री रविशंकर को तिहाड़ प्रशासन ने अन्ना से मिलने नहीं दिया। वे वापस चले गए। उधर, अन्ना के बारे में ख़बर आई कि वे सोने चले गए हैं।

00.50 AM श्री श्री रविशंकर अन्ना से मिलने तिहाड़ जेल आ गए। वे तिहाड़ के मेन गेट के बाहर ही हैं। यहां मनीष सिसौदिया और हज़ारों अन्ना समर्थक मौजूद हैं।

00.40 AM अन्ना तिहाड़ के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के एक कमरे में ले जाए गए हैं। उन्होंने यहां ध्यान किया और बताया गया कि वे अब सोएंगे।

00.30 AM छत्रसाल स्टेडियम से ख़बर आई कि पुलिस ने बाहर से खाना अंदर भेजने की मनाही कर दी है। अंदर सैकड़ों लोग भूखे-प्यासे हैं।

00.00 AM अन्ना हज़ारे को तिहाड़ के प्रशासकीय भवन (एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक) में अलग कमरा दिया गया है।

– दिन ख़त्म.. 17 अगस्त बुधवार शुरू—–

11.34 PM तिहाड़ जेल के पास क़रीब पांच हज़ार अन्ना समर्थक मौजूद है।

 

11.00 PM जेपी पार्क में सुरक्षा बलों की तादाद बढ़ाई गई। कुछ समर्थकों की यहां ग़िरफ़्तारी भी हुई।

10.20 PM अन्ना के साथी मनीष सिसौदिया तिहाड़ जेल से रिहा हुए। बाहर आकर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अन्ना ने जेपी पार्क में अनशन की बेशर्त अनुमति मांगी है। जब तक सरकार ऐसा नहीं करेगी तब तक वे तिहाड़ में ही रहेंगे। सिसौदिया ने कहा कि वे और उनके साथी और सभी समर्थक तिहाड़ के सामने धरने पर बैठेंगे। उनके मुताबिक़ अन्ना जी अनशन पर हैं।

10.12 PM अन्ना के साथी स्वामी अग्निवेश तिहाड़ जेल पहुंचे।

9.56 PM महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण दिल्ली पहुंचे।

9.40 PM तिहाड़ जेल के पीआरओ ने मीडिया को बताया कि अन्ना हज़ारे को तकनीकी रूप से रिहा कर दिया गया है। वे जेल की सेल से निकलकर अधिकारी के दफ़्तर में बैठे हैं।

9.38 PM अन्ना हज़ारे ने अपनी रिहाई से इंकार किया। उन्होंने जेल प्रशासन को कहा कि उन्हें जेपी पार्क में अनशन की बेशर्त इजाज़त देने पर ही तिहाड़ से रवाना होंगे।

9.00 PM बैंगलोर से श्री श्री रविशंकर अन्ना से मिलने दिल्ली के लिए रवाना हुए।

8.30 PM ख़बरें आईं कि अन्ना को तिहाड़ से निकालकर स्पेशल विमान से रालेगन सिद्धि गांव ले जाया जाएगा।

8.10 PM दिल्ली पुलिस की ओर से तिहाड़ जेल के डीजी तक रिलीज़ वारण्ट पहुंचा।

8.05 PM दिल्ली पुलिस ने अन्ना को तिहाड़ से रिहा करने का फ़ैसला लिया। अंदरखाने की खबर आई कि 7 रेसकोर्स में मनमोहन सिंह, अहमद पटेल और राहुल गांधी ने बैठक की और रिहाई का फैसला लिया।

8.05 PM छत्रसाल स्टेडियम से ख़बर आई कि कुछ समर्थक बेहोश हुए। यहां से पुलिस ने समर्थकों को रिहा करना शुरू किया। लेकिन ज़्यादातर समर्थक तिहाड़ जेल की ओर जाने लगे।

8.00 PM अन्ना हज़ारे ने तिहाड़ में भोजन लेने से इंकार किया। उन्हें तीन बार खाने का पूछा गया। लेकिन उन्होंने अनशन जारी रखा।

6.40 PM भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का जंतर मंतर के पास मशाल जुलूस।

6.30 PM किरण बेदी और शांति भूषण को हिरासत में लिया गया था। अब दोनों को रिहा कर दिया गया।

6.25 PM सुबह से अन्ना भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें बिना खाए आठ घंटे बीत चुके हैं।

6.20 PM दिल्ली के वक़ीलों ने बुधवार को विरोध दिवस मनाने का ऐलान किया। सभी वकील काम नहीं करेंगे।

5.40 PM राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग NHRC ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह सचिव को नोटिस भेजा और अन्ना की ग़िरफ्तारी पर सफ़ाई मांगी।

5.40 PM बीजेपी अध्यक्ष नितिन गड़करी ने प्रेस कॉफ़्रेंस में ऐलान किया कि उनकी पार्टी बुधवार को अन्ना की ग़िरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी।

5.30 PM प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अन्ना मामले में संसद में बयान दे सकते हैं। विपक्ष के नेता सुषमा स्वराज ने मांग की है कि केवल प्रधानमंत्री के बयान के बाद ही सदन की कार्रवाई जारी रहेगी।

5.30 PM अन्ना समर्थकों ने तिहाड़ जेल के सामने प्रदर्शन शुरू किया। चक्का जाम भी हुआ। भारी पुलिस बल तैनात लेकिन लोगों का आना जारी है।

5.30 PM बॉलीवुड की तरफ़ से अन्ना की ग़िरफ़्तारी पर तीव्र प्रतिक्रियाएं आती रहीं। इनमें अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, बिपाशा बसु, शेखर कपूर वगैरह शामिल हैं।

5.00 PM मुंबई में शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने अन्ना की ग़िरफ्तारी की निंदा की और कहा कि हमें बाला साहेब के आदेश का इंतज़ार है।

4.30 PM अब तक ख़बर पुष्ट हुई कि अन्ना हज़ारे, अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, नवीन जयसिंह, राधेश्याम, सुरेश पठारे, दादा पठारे को तिहाड़ जेल में रखा गया है।

4.21 PM जस्टिस राजिन्दर सच्चर जेपी पार्क पहुंचे। वे अकेले थे लेकिन उन्हें भी ग़िरफ़्तार किया गया।

4.15 PM अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल नंबर एक में भेजा गया।

4.10 PM  अन्ना समर्थकों ने सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया।

4.04 PM  अन्ना हज़ारे तिहाड़ जेल पहुंचे। ख़बर आई कि उन्हें जेल नंबर चार में रखा जाएगा। अन्ना को सात दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

4.00 PM दिल्ली के प्रगति मैदान में सैकड़ों समर्थक इकट्ठा हुए और ग़िरफ़्तारियां शुरू।

3.45 PM मुंबई आज़ाद मैदान में चार हज़ार लोग ग़िरफ़्तार किए गए।

3:36 PM अन्ना को स्पेशल एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बताया कि वे राजौरी गार्डन डीसीपी आफिस ले जाए गए।

2:47 PM जेल में परिवर्तित छत्रसाल स्टेडियम में 3000 लोग पहुंच चुके हैं। ये सभी गिरफ्तार किये गये लोग हैं। अब पुलिस गिरफ्तार हुए लोगों को रखने के लिए अन्य स्टेडियमों में भेज रही है।

2:30 PM अन्ना हजारे के बारे में मीडिया ने चिदंबरम से पूछा तो वो बोले उन्हें पता नहीं अन्ना कहां हैं। चिदम्बरम की प्रेस कॉफ्रेंस। कपिल सिबल भी मौजूद रहे।

2:15 PM हरियाणा के सोनीपत में जहां अन्ना के समर्थकों ने ट्रेन रोकी थी, वहां प्रदर्शन थम गया है, ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।

2:00 PM प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अन्ना की गिरफ्तारी उनकी जिद का नतीजा है।

1:45 PM दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन और बारिश के बीच हर तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यूं कहिये कि पूरी दिल्ली को प्रदर्शन और जाम ने जकड़ लिया है।

1:35 PM प्रशांत भूषण ने बताया कि अन्ना की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने याचिका पेश की जा सकती है।

1:31 PM लखनऊ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अन्ना के समर्थकों, व्यापारियों, शिक्षकों का प्रदर्शन जारी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील हड़ताल पर गये। पढ़ें खबर विस्तार से।

1:25 PM लखनऊ में व्यापारियों, अन्ना समर्थकों और आम लोगों का प्रदर्शन जारी, हाई कोर्ट के वकील हड़ताल पर गये।

1:15 PM दिल्ली पुलिस अन्ना हजारे को डीसीपी वेस्ट के कार्यालय ले गई है। यहीं पर उनकी पेशी संभव है।

1:11 PM केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून के दायरे में रहकर ही विरोध करना जायज है।

1:00 PM प्रशांत भूषण ने कहा है कि कल दिल्ली में इंडिया गेट से लेकर संसद भवन तक एक भारी जुलूस निकाला जायेगा, जिसमें हजारों लोग पहुंचेंगे।

12:45 PM दिल्ली के 12 स्टेडियम जेल में तब्दील। जहां से भी पकड़े जायेंगे अन्ना के समर्थक, वहीं से नजदीकी स्टेडियम में भेजा जाएगा। अब तक 3500 समर्थक गिरफ्तार।

12:30 PM अन्ना की समर्थक व आरटीआई कार्यकर्ता की भोपाल में गोली मार कर हत्या।

12:05 PM भोपाल, इंदौर, नागपुर में प्रदर्शन तेज।

11:55 AM  अभी-अभी खबर मिली है कि दिल्ली पुलिस ने टीम अन्ना के सदस्यों के रात भर फोन टैप करने के बाद की अन्ना की गिरफ्तारी।

11:45 AM  अन्ना हजारे को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की तैयारी, जगह का खुलासा नहीं। सूत्रों के मुताबिक छत्रसाल स्टेडियम ले जाएगी पुलिस।

11:40 AM  मुंबई में लोग सड़कों पर उतरे। दादर में दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। वहीं लखनऊ में प्रदर्शन जारी है, हजरतगंज में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

11:29 AM  दिल्ली पुलिस ने अधिकारिक रूप से अन्ना की गिरफ्तारी की बात कह दी है। पुलिस अब अन्ना को मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के लिए ले जा रही है।

11:24 AM  प्रशांत भूषण ने कहा कि क्या सदन में बैठे लोग ही देश चलायेंगे, या जनता चलायेगी। प्रशांत भूषण ने देश की जनता से अपील की कि कल छुट्टी लेकर इस आंदोलन में शामिल हों।

11:22 AM  प्रशांत भूषण ने कहा है कि देश में इमर्जेंन्सी लैसे हालात बन चुके हैं। जो लोग इस लोकतंत्र के इस हनन के खिलाफ हैं, वो अपनी बांह पर काली पट्टी बांध कर चलें। सरकारी मुलाजिम भी इस आंदोलन में शामिल हों। अगर सरकारी कर्मचारी भी प्रदर्शन में आयेंगे, तो भी उनका सरकार कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

11:12 AM  संतोष हेगड़े ने बेंगलुरु में फ्रीडम पार्क में आंदोलन शुरू कर दिया है।

11:10 AM  आफीसर्स मेस के बाहर समर्थकों की भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने अन्ना को यहां से शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

11:00 AM  सूत्रों के मुताबिक अन्ना ने खाना-पीना छोड़ दिया है। किरण बेदी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया है।

10:57 AM  अभी-अभी खबर मिली है कि अन्ना हजारे ने ऑफीसर्स मेस में अनशन शुरू कर दिया है। यहां उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है। हम आपको बता दें कि अन्ना को पुलिस ने ऑफीसर्स मेस में रखा है।

10:50 AM  रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह कोई छोटा मोटा राजनीतिक विरोध नहीं है। आज अन्ना हजारे जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रामदेव बाबा के अनशन के दौरान कई बड़े-बूढ़ों को पीटा गया। अंबिका सोनी का बयान सीधे तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का ऐलान है। अंबिका सोनी के बयान से यही संदेश जा रहा है कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी आवाज़ को बर्दाश्त नहीं करेगी।

10:40 AM  सरकार की ओर से सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि दिल्ली पुलिस पर कोई दबाव नहीं है। पुलिस ने सिर्फ इसलिए अन्ना को हिरासत में लिया, क्योंकि इस समय सदन चल रहा है। सदन के चलते वक्त आप अनशन नहीं कर सकते।

10:35 AM  दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अन्ना हजारे की पेशी सिविल लाइंस स्थित ऑफीसर्स मेस में होगी। अन्ना इस समय यहीं मौजूद हैं।

10:25 AM  भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि अन्ना की गिरफ्तारी से उन्हें कोई आश्चर्य नहीं है, उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि कांग्रेस ऐसा ही करेगी।

10:07 AM  अन्ना आंदोलन को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बैठक शुरू कर दी है। इस बैठक में आंदोलन को रोकने की रणनीति बनायी जा रही है।

10:00 AM  अन्ना आंदोलन की आग पूरे देश में फैल चुकी है। लखनऊ में अन्ना के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है, वहीं सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में अन्ना समर्थकों ने चक्का जाम कर दिया है।

10.00 AM अन्ना हिरासत में हैं और उन्होंने अभी अनशन शुरू कर दिया है.. सुबह के दस बज रहे हैं और अन्ना ने अब खाना-पीना छोड़ दिया।

9:50 AM  पूर्व कानून मंत्री व लोकपाल बिल ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य शांति भूषण को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें 13 अलीपुर रोड स्थित गजटेड आफीसर्स मेस ले जाया जाएगा।

9:40 AM  संसद में सत्र शुरू होने का समय करीब आ रहा है। खबर है कि सदन के बाहर हंगामा कर सकते हैं।

9:30 AM  अन्ना ने गिरफ्तारी के पहले कहा था- मैं अनशन करने जा रहा हूं, और मुझे पता है कि सरकार मुझे गिरफ्तार कर लेगी। अगर ऐसा होता है, तो देश वासियों पीछे हटने की जरूरत नहीं। आप लोग आंदोलन जारी रखियेगा। यह देश में आजादी का एक और आंदोलन है। मेरी गिरफ्तारी के साथ आंदोलन रुकना नहीं चाहिये। आप लोग अपने-अपने घरों से निकलें और अगर पुलिस गिरफ्तार करे तो आप भी गिरफ्तार हो जायें। देखते हैं सरकार की जेलों में कितनी जगह है। आजादी की लड़ाई का इतिहास दोहराने का समय आ गया है। आप पीछे मत हटें। रही बात मेरी तो मेरे बाद भी और लोग हैं, जो इस आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे। अरविंद केजरी वाल और किरण बेदी जैसे लोग इस आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे। इसमें आप उनका साथ दीजिये।

9:15 AM  अक्षरधाम मंदिर के पास अन्ना के समर्थकों का प्रदर्शन तेज़। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात है।

9:05 AM  गिरफ्तारी से ठीक पहले अन्ना ने देश के नाम अपने संदेश को रिकॉर्ड किया, जिसे अभी-अभी जारी किया गया है। अन्ना ने कहा, “मैं गिरफ्तार हो भी जाऊं तो भी आंदोलन जारी रखना। क्योंकि गिरफ्तारी के बाद मुझे मौका नहीं दिया जायेगा, इसीलिए मैं यह कह रहा हूं। अपने इस आंदोलन को ठंडा मत पड़ने दें। “

8:50 AM  हिरासत में लिये जाने के बाद किरण बेदी ने कहा कि हिरासत और गिरफ्तारी में कोई फर्क नहीं, हिरासत यानी टेंम्परेरी एरेस्ट। इस हिसाब से पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया है, अब पता नहीं ये लोग कहां लेकर जायेंगे।

8:39 AM  दिल्ली की सड़कों पर अन्ना के समर्थक निकल चुके हैं। मयूर विहार में हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर आ चुके हैं।

8:35 AM  अन्ना हजारे को अलीपुर स्थित गज़टेड ऑफीसर मेस ले जाया गया है। यहीं पर अरविंद केजरीवाल को पुलिस ले गई है। खबर है कि किरण बेदी को भी यहीं लाया जायेगा।

8:32 AM  जी न्यूज से बातचीत में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि सरकार के इस तरह के आचरण से लोगों में निराशा सी जाग रही है। सरकार ने जो आज किया है, वो लोकतंत्र को खतरे में डालने जैसा है।

8:25 AM  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी अन्ना हजारे को गीता कालोनी की तरफ लेकर जा रहे हैं।

8:20 AM  पुलिस अन्ना को मयूर विहार से लेकर निकल चुकी है, लेकिन कहां ले जा रही है, इस बात को पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है।

8: 15 AM  किरण बेदी को पुलिस ने समर्थकों के साथ बिठा कर आईपीओ के पास पार्क भेज दिया है, जहां हिरासत में लिये गये लोगों को भेजा जा रहा है।

8:14 AM  संसद 11 बजे से शुरू होनी है और इससे पहले ही भाजपा ने वॉकआउट करने का ऐलान कर दिया है।

8:13 AM  पुलिस हिरासत में जाने के तुरंत बाद अन्ना ने देशवासियों से कहा कि आंदोलन को खत्म ना करें। देश भर के लोग उठें और भ्रष्टाचार के विरोध में इस आंदोलन में शामिल हों।

8:08 AM  हिरासत में लिये जाने के दौरान अन्ना हजारे ने पुलिस से पूछा कि मेरा जुर्म क्या है? पुलिस ने कहा कि हमारे पास कोई वॉरेंट नहीं है। हमें ऊपर से आदेश हैं।

8:02 AM  राजघाट पहुंची किरण बेदी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

8:00 AM  अन्ना और अरविंद केजरीवाल को दो अलग-अलग वाहनों में पुलिस लेकर जा रही है। उन्हें रोकने के लिए हजारों समर्थक तिरंगा लेकर पुलिस का विरोध कर रहे हैं।

7:58 AM  टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण ने कहा कि वो सरकार के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे।

7:55 AM  एनडीए ने सुबह 10 बजे से एक बैठक बुलाई है, यानी इस मामले पर राजनीति बहुत तेजी से गर्म होती नजर आ रही है। सही मायने में देखें तो दिल्ली में तनाव बढ़ता जा रहा है।

7:45 AM  पुलिस जिस गाड़ी में अन्ना को लेकर जा रही है, उसके आगे सैंकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया है। तमाम समर्थक सड़क पर लेट गये हैं। कई समर्थक कार के बोनट पर भी बैठ गये हैं।

7:25 AM  मयूर विहार स्थित शांतिभूषण के घर से अन्ना को हिरासत में लिया गया। अन्ना हजारे के साथ अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया है। अन्ना सुप्रीम एनक्लेव से लिफ़्ट से जैसे ही नीचे आए उन्हें पुलिस ने ग़िरफ्तार किया।

7:15 AM  भारी संख्या में पुलिस बल प्रशांत भूषण के निवास स्थान Supreme Enclave Mayur Vihar पर पहुंची

सुबह 6 बजे। सैकड़ो की संख्या में अन्ना के समर्थक जेपी पार्क के पास जाने के लिए निकल पड़े। यहां पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। श्यामनाथ पार्क के पास भी भारी पुलिस बल तैनात है।

सुबह 5 बजे। तड़के ही छोटे-छोटे गुटों में अन्ना के समर्थक जेपी पार्क पहुंच रहे हैं, लेकिन पुलिस जहां चार से ज्यादा की तादाद में देख रही है, उन्हें हिरासत में ले ले रही है, क्योंकि यहां धारा 144 लागू है। रात भर जितने भी समर्थक जेपी पार्क या राजघाट पहुंच रहे थे, उन्हें पकड़ कर हिरासत में ले लिया जा रहा है।

–अनशन का पहला दिन मंगलवार अगस्त 16, 2011–

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 101 other followers